लाइव-शो में सौम्या शर्मा विषेष रूप से करेंगी गायन

सुविख्यात संगीतकार पं.आषुतोष पाठक के निर्देषन में संगीत की अनेक उभरती-होनहार प्रतिभाएं भी देंगी प्रस्तुति
विदिषा 29 अक्टूबर 2019/ संगीत को समर्पित शब्द-स्वर-साज का समागम लाइव-षो 31 अक्टूबर गुरूवार को सायंकाल 6 बजे स्थानीय स्वर्णकार कॉलोनी स्थित विनायक वेंक्यूट हॉल में आयोजित किया गया है। ‘दिल है हिन्दुस्तानी‘ की स्टार नन्हीं बालिका सौम्या शर्मा विषेष रूप से गायन प्रस्तुति देंगी। यह शो सुविख्यात संगीतकार पं.आषुतोष पाठक के निर्देषन में आयोजित किया गया है। सौम्या, आषुतोष पाठक के साथ जुगलबंदी कर भी गायन करेंगी।
इस अवसर पर विदिषा विधायक शषांक श्रीकृष्ण भार्गव मुख्य अतिथि होंगे, जबकि जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्यामसुन्दर शर्मा अध्यक्षता करेंगे। नेषनल केप्सूल के एमडी राकेष शर्मा, कनारा क्रिकेट के सचिव संदीप डोंगरसिंह तथा भारत सरकार के एनीमल वेलफेयर बोर्ड के डायरेक्टर राम रघुवंषी विषिष्ट अतिथि होंगे। रेडियो मन 90.8 एफ.एम. के संचालक राम रघुवंषी तथा साप्ताहिक समाचार पत्र एमपी धमाका के एडिटर-इन-चीफ दीपक तिवारी इस शो के मीडिया पार्टनर हैं। अमिताभ शर्मा, संजय जोषी, राजेन्द्र सोनी, हेमंत सोनी, अजय श्रीवास्तव, श्रीराम षिवहरे तथा पंकज शर्मा विषेष सहयोगी हैं।
ये होनहार प्रतिभाएं देंगी अपनी मोहक प्रस्तुति
संगीत को समर्पित शब्द-स्वर-साज का समागम इस विषिष्ट लाइव-षो में एक ओर जहां ‘दिल है हिन्दुस्तानी‘ की स्टार नन्हीं बालिका सौम्या शर्मा विषेष रूप से गायन प्रस्तुति देंगी। वे इस शो की प्रधान आकर्षण होंगी। वहीं सा रे गा मा फेम वॉइस ऑफ इंडिया की प्रतिभाएं भी गायन प्रस्तुति देंगी, इनमें वाइस ऑफ विदिषा की स्टार की विजेता साम्या तिवारी, कुहु जोषी, रिचा सोनी, लकी शर्मा तथा यषस्वी षिवहरे, सुमेधा श्रीवास्तव, षिवानी नामदेव, निवेदिता मोदी, अग्रता श्रीवास्तव, हंसुजा सोनी, षिवी यादव, अंषुमन विष्वकर्मा तथा वरिष्ठ सिंगर नीरज तिवारी भी गायन करेंगे।

error: Content is protected !!