आश्रम में निराश्रित दिवंगत वृद्ध का त्रयोदशा कर्म, पिण्डदान, देवयज्ञ सम्पन्न
विदिषा 3 फरवरी 2020/ जिला मुख्यालय स्थित श्रीहरि वृद्धाश्रम में सितंबर 2019 में निराश्रित, निर्धन रूप से आए 90 वर्षीय वृद्ध कुंदनलाल अहिरवार लंबी बीमारी के चलते 22 जनवरी 2020 को अपनो को पुकारते-पुकारते, इस दुनियां से गुजर गए, पर आज तक उनका कोई परिजन उनकी खबर लेने नही आया। प्रारंभ से ही वृद्धाश्रम में पलंग पर उनकी पूरी लौकिक सेवा की गई। वृद्धाश्रम संचालक श्रीमती इंदिरा शर्मा, वेद प्रकाश शर्मा सहित पूरी टीम निरंतर 24 घण्टे उनकी लौकिक सेवा में लगी रही। कुंदनलाल की इच्छानुरूप 22 जनवरी को विदिशा मेडिकल कॉलेज में देहदान हुआ था। आज तेरहवीं के दिन उनकी अलौकिक सेवा भी की गई, जिसमें श्रीहरि वृद्धाश्रम में उनका ,वैदिक-शास्त्रोक्त पद्धति से गायत्री परिवार के आचार्य आर.आर.पवार, श्रीमती शशि श्रीवास्तव के आचार्यत्व में त्रयोदशी कर्म, पिण्डदान, देव यज्ञ आदि संस्था समन्वयक वेद प्रकाश शर्मा ने सम्पन्न किया । इस अवसर पर आश्रम के उपाध्यक्ष विष्णु नामदेव सहित सभी बुजुर्गो जनो ने देवयज्ञ में सहभागिता करते हुए स्व. कुन्दनलाल अहिरवार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।