मैन्यू पर बिगड़ी बात, लड़की ने लौटाई बारात

अभी तक आपने दहेज मागने पर ही बारात को लौटाते हुए देखा और सुना होगा, लेकिन राजधानी के आदर्श नगर में शनिवार को आयोजित गोदभराई में मनपसंद मैन्यू नहीं होने पर वर पक्ष भड़क गया। उन्होंने लड़की के पिता और अन्य परिजनों से हाथापाई भी कर दी। नाराज लड़की ने शादी से मना कर दिया। ऐसा हिम्मत भरा निर्णय लेने वाली लड़की का नाम स्वाति भार्गव है और वह गुना की रहने वाली है।

लड़की के पिता ने उनके खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई है, जिसमें शराब पीकर झगड़ा करने,तथा दहेज में पाच लाख रुपए मागने का आरोप लगाया है। स्वाति जयपुर में एक कम्पनी में रिसर्च अधिकारी है। स्वाति की शादी 9 दिसम्बर को बीकानेर के विभोर भार्गव से होनी थी। वधु पक्ष यहा आदर्श नगर और वर पक्ष तिलक नगर में ठहरे थे।

स्वाति के पिता प्रभात भार्गव ने बताया कि गोदभराई में खाने में क्या होगा तथा व्यवस्था कैसे करनी है, इसकी लिस्ट बना वर पक्ष ने भेजी थी। उसमें 21 स्टॉल लगानी थी, हम 13 ही लगा पाए। यह देख वर पक्ष ने उलाहना देना शुरू कर दिया और नशे में हंगामा करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने लड़की के छोटे भाई से हाथापाई भी की। स्वाति ने अपने पिता और भाई पर हाथ उठाने वाले से शादी से मना कर दिया। इस पर रविवार सुबह वर पक्ष ने तिलक नगर में समाज के कुछ प्रतिष्ठित लोगों को बुला समझाइश की कोशिश भी की।

लड़के के पिता विमल भार्गव का कहना है कि लड़की वालों ने कैटरिंग शनिवार ही रद कर दी थी। लाइटिंग तक मैंने की है। हम अभी भी शादी को तैयार हैं।

error: Content is protected !!