उच्च शिक्षा ग्रहण करके समाज देश सेवा करना चाहिए –डॉ अश्वनी कुमार दुबे
छतरपुर वर्तमान समय कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहा है जिस कारण से पूरे देश में शिक्षा के क्षेत्र में गिरावट आई है लेकिन छतरपुर जिले का श्री कृष्णा विश्वविद्यालय अपने रणनीति को लेकर के प्रत्येक विद्यार्थी छात्र-छात्राओं के भविष्य को लेकर चिंतित रहा है जिस कारण से विश्वविद्यालय में अध्ययनरत सभी छात्र छात्राओं को घर बैठे संपूर्ण शिक्षा कराने की व्यवस्था की गई है l श्री कृष्णा विश्वविद्यालय छतरपुर जो सागर रोड पर स्थित है विद्यार्थियों के भविष्य के लिए
15 संकाय को लेकर उच्च शिक्षा प्रदान करता है विश्वविद्यालय में भारतीय संस्कारों संस्कृति नैतिक शिक्षा एवं बुंदेलखंड के इतिहास को लेकर संचालित किया गया है इस विश्वविद्यालय से निकलने वाले छात्र-छात्राएं समाज और देश सेवा के लिए काम करेंगे l उपरोक्त विचार विद्यालय उप कुलसचिव डॉ अश्वनी कुमार दुबे ने बुंदेलखंड के समाजसेवी संतोष गंगेले कर्मयोगी से औपचारिक सौजन्य भेंट के दौरान कही इस अवसर पर उन्होंने शिक्षा स्वास्थ्य संस्था समाज नशा मुक्ति दुर्घटना रोकने तथा पर्यावरण संरक्षण पर विस्तार से चर्चा की l
उप कुलसचिव डॉ अश्वनी कुमार दुबे ने अपने जीवन काल की अद्भुत घटनाएं और शिक्षा के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि प्रत्येक माता-पिता को बच्चों में अच्छे संस्कार और उच्च शिक्षा दिलाने का काम करना होगा धन संग्रह करके समाज सेवा नहीं की जा सकती है इसलिए बच्चों में उत्तम उच्च शिक्षा और संस्कार देना इस सबसे बड़ी पूजा धन है इस अवसर पर समाजसेवी संतोष गंगेले कर्मयोगी द्वारा उप कुलसचिव डॉ अश्वनी कुमार दुबे राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह देकर एवं गुलाब पुष्प से सम्मानित किया l डॉ अश्वनी कुमार दुबे ने समाज सेवा के क्षेत्र में काम करने वाले निस्वार्थ परोपकारी समाजसेवियों की सराहना करते हुए कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र में जो काम संतोष गंगेले कर्मयोगी कर रहे हैं बहुत ही कठिन और असंभव सा है लेकिन ईश्वर की कृपा से समाज में जनजागृति करके समाज को दिशा दी जा रही है जिसके परिणाम अच्छे होंगे l