उत्तर पश्चिम रेलवे कार्यालयों में ई. फाईले 4.5 गुना बढ़ी

डिजिटल प्राप्तियों की संख्या में 6 गुना बढ़त

लॉकडाउन और कार्यालयों में मानव ध्भौतिक संपर्कों को कम करने के प्रयासों ने मैनुअल फाइलिंग प्रणाली को छोड़कर उत्तर पश्चिम रेलवे ने डिजिटल प्लेटफॉर्म के उपयोग को आगे बढ़ाया है। रेलटेल द्वारा क्रियान्वित एनआईसी ई.ऑफिस प्लेटफॉर्म पर उत्तर पश्चिम रेलवे कार्यालयों की डिजिटल फाइलों की संख्या में पिछले 4ण्5 महीनों के दौरान लगभग 4ण्5 गुना वृद्धि हुई है। लॉकडाउन से पहले उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा सृजित ई.फाइलों की संख्या 5798 थी और 14ण्8ण्2020 तक उत्तर पश्चिम रेलवे कार्यालयों ने ई.ऑफिस प्लेटफॉर्म में 28383 डिजिटल फाइलें सृजित की हैं। इस अवधि के दौरान उत्तर पश्चिम रेलवे के उपयोगकर्ताओं द्वारा सृजित ई.प्राप्तियां की संख्या भी 6 गुना बढ़ गई है। कार्य मे सुगमता के लिए पिछले चार महीने मे कुल 2063 नए उपयोगकर्ता जोड़े गए।

रेलटेलए रेल मंत्रालय के अंतर्गत एक मिनी रत्न पीएसयूए भारतीय रेलों के लिए एनआईसी ई.ऑफिस सुईट को चरणबद्ध तरीके से क्रियान्वित कर रहा है। वर्तमान में भारतीय रेलों की 106 इकाइयों ;क्षेत्रीय मुख्यालयए डिवीजनोंए उत्पादन कारखानोंए केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थानों आदिद्ध में 105959 उपयोगकर्ता हैं और 14ण्8ण्2020 तक कुल 1896584 ई.प्राप्तियां और 598091 ई.फाइलें सृजित की जा चुकी थीं।

डिजिटल फाइलिंग का उपयोग तेजी से बढ़ने के साथए उत्तर पश्चिम रेलवे पेपरलेस ऑफिस कल्चर को अपनाने के लिये फास्ट ट्रैक पर है जो न केवल परिचालन लागत को बचाएगा बल्कि कार्बन फुट प्रिंट को भी कम करेगा।

ई.ऑफिस की उपलब्धता के कारणए उत्तर पश्चिम रेलवे में अधिकांश फ़ाइल कार्य अब कार्यालयों में भौतिक उपस्थिति के बिना सुचारू रूप से जारी रह सकता है जो इस संकट के समय में एक वरदान है। रेलटेल ने रेलवे के अधिकारियों को वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क कनेक्शन भी उपलब्ध कराए हैंए ताकि वे फ़ाइल कार्यों को दूरस्थ रूप से संसाधित करने में सक्षम हो सकें। फाइलों का त्वरित निस्तारण और व्यवस्थित रख रखाव ए लंबित फाइलों की समय पर निगरानी एनआईसी ई.ऑफिस के कुछ अन्य तात्कालिक लाभ हैं।

रेलवे अधिकारियों को ई.ऑफिस प्लेटफॉर्म को कुशलतापूर्वक संभालने के लिए रेलटेल टीमों द्वारा उन्हें कठोर प्रशिक्षण उपलब्ध कराया हैए हमने प्रशिक्षण के वीडियो बनाए हैं और उन्हें यू.ट्यूब पर भी अपलोड किया है जिससे कि उपयोगकर्ता ई.ऑफिस को उपयोग करना समझ सकते हैं । अधिकारियों को मैनुअल फाइल सिस्टम का उपयोग करने की आदत छोड़ने के लिये अनुकूलित किया गया है। सिस्टम का उपयोग करने में किसी भी परेशानी की स्थिति में रेलवे के किसी भी उपयोगकर्ता की सहायता करने के लिए हमारे यहाँ एक हेल्पडेस्क की भी व्यवस्था है।

एनआईसी ई.ऑफिस राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र ;एनआईसीद्ध द्वारा विकसित एक क्लाउड सक्षम सॉफ्टवेयर है जिसे सिकंदराबाद और गुड़गांव में रेलटेल टीयर प्प्प् अपटाइम यूएसए प्रमाणित डेटा केंद्रों से तैनात ध् होस्ट किया जा रहा है।

रेलटेल के बारे में
रेलटेल कॉर्पोरेशन एक ष्मिनी रत्न ;श्रेणी. प्द्धष् पीएसयूए देश में सबसे बड़े तटस्थ दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक हैए जो देश के सभी महत्वपूर्ण कस्बों और शहरों और कई ग्रामीण क्षेत्रों को कॅवर करने वाले पैन.इंडिया ऑप्टिक फाइबर नेटवर्क का स्वामी है। ऑप्टिक फाइबर के 57000़ मार्गकिलोमीटर के एक मजबूत नेटवर्क के साथए रेलटेल के पास दो टीयर प्प्प् डेटा केंद्र भी हैंए रेलटेल भारतीय रेलों के लिए ट्रेन परिचालन के आधुनिकीकरण और नेटवर्क सिस्टम के प्रशासन के अलावा देश के सभी भागों में राष्ट्रव्यापी ब्रॉडबैंड टेलीकॉम और मल्टीमीडिया नेटवर्क उपलब्ध कराने में सबसे आगे है। अपने पैन इंडिया उच्च क्षमता नेटवर्क के साथए रेलटेल विभिन्न मोर्चों पर एक नॉलेज सोसाइटी बनाने की दिशा में कार्यरत है और इसे दूरसंचार क्षेत्र में भारत सरकार विभिन्न मिशन.मोड परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए चुना गया है। रेलटेलए एमपीएलएस.वीपीएनए टेली.प्रिजेंसए लीज्ड लाइनए टॉवर को.लोकेशनए डेटा सेंटर सेवाओं आदि जैसी सेवाओं का एक समूह उपलब्ध कराता हैए रेलटेल प्रमुख स्टेशनों पर सार्वजनिक वाई.फाई उपलब्ध कराके रेलवे स्टेशनों को डिजिटल हब में बदलने में अग्रणी है। वर्तमान में 5695़ स्टेशन रेलटेल के रेलवायर वाई.फाई से सज्जित हैं।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें.
सुचरिता प्रधानए वरिष्ठ प्रबंधक ध् जनसंपर्कए रेलटेल
+ 91-9717644409, sucharita @railtelindia.com

error: Content is protected !!