आदित्य बिड़ला सन लाइफ इंश्योरेंस ने पॉलिसी नवीनीकरण के लिए रिन्यूअल बॉट लॉन्च किया

मुंबई, 2 सितंबर, 2020: आदित्य बिड़ला कैपिटल लिमिटेड (एबीसीएल) की जीवन बीमा शाखा, आदित्य बिड़ला सन लाइफ इंश्योरेंस (एबीएसएलआई) ने अपने पॉलिसीधारकों के डिजिटल भुगतान अनुभव को बढ़ाने के लिए एआई संचालित संवाद करने में सक्षम नवीनीकरण बॉट लॉन्च किया है। यह अपनी तरह का पहला प्रयोग है, जबकि एबीएसएलआई जीवन बीमा उद्योग में ऐसा करने वाली अग्रणी संस्थाओं में से एक हो गयी है। यह बॉट वर्तमान में हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध है और जल्द ही अन्य भारतीय भाषाओं में भी यह सहायता प्रदान करेगा।
इस अनूठी पहल के साथ, एबीएसएलआई का लक्ष्य अपने पॉलिसीधारकों के बीमा नवीकरण भुगतान अनुभव को बेहतर करना है। यह बॉट डिजिटल तरीके से पॉलसी के रिन्यूअल को संभव करेगा और पॉलिसीधारकों को घर बैठे ही अपनी पॉलिसी को रिन्यू करने में मदद करेगा।
स्वयं सेवा को बढ़ावा देने के साथ ही यह रिन्यूअल बॉट कई मायने में अद्वितीय है। बॉट लेन-देन की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए वर्चुअल सहायता के माध्यम से नवीकरण भुगतान रिमाइंडर कॉल लगायेगा और भुगतान करने में ग्राहकों की मदद करेगा। भुगतान सफल होने पर यह ग्राहकों को सूचित करेगा और वे तत्काल भुगतान की डिजिटल कॉपी डाउनलोड कर सकेंगे। विजुअल आईवीआर, बिना किसी कर्मचारी के हस्तक्षेप के स्वचालित डिजिटल कार्य संपन्न करेगा।
कन्वर्जेशनल रिन्यूअल बॉट के बारे में बोलते हुए, श्री कमलेश राव, एमडी एवं सीईओ, आदित्य बिड़ला सन लाइफ इंश्योरेंस, ने कहा, “ग्राहकों की सहूलियत हमारी रणनीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अपने पॉलिसीधारकों की सुरक्षा जरूरतों को समझते हैं, खासकर कोविड महामारी के समय। डिजिटलीकरण एक महत्वपूर्ण कारक के रूप में सामने आया है, जो ग्राहकों से संपर्क करता है और एबीएसएलआई समस्या रहित और तत्काल समाधान की पेशकश करने के लिए कई तरह के डिजिटल उपायों का मूल्यांकन कर रहा है। यह महत्वपूर्ण है कि ग्राहक हमेशा सुरक्षित रहें और यह सुनिश्चित करने के लिए कन्वर्जेशनल रिन्यूअल बॉट एक अभिनव कदम है। हमारे ग्राहकों की जरूरतों को एक ही स्थान पर पूरा करने और बेजोड़ सेवा का अनुभव प्रदान करने की दिशा में यह बॉट मील का पत्थर साबित होगा। ”
संवाद आधारित रिन्यूअल बॉट एक ही लेनदेन में ड्यू, ओवरड्यू, पॉलसी लैप्स होने की सूचना, वर्चुअल सहायता और प्रीमियम एक्नॉलेजमेंट प्रदान करता है।
एबीएसएलआई अपने ग्राहकों को सेवाएं प्रदान करने के लिए कई डिजिटल चैनलों, ग्राहक-अनुकूल पोर्टल्स, व्हाट्सएप आधारित सर्विस प्लेटफार्म, संपर्क केंद्र और चैटबॉट का उपयोग कर रहा है। एबीएसएलआई अपने ग्राहकों के लिए सर्वश्रेष्ठ डिजिटल उत्पादों और सेवाओं की पेशकश करते हुए शानदार डिजिटल अनुभव प्रदान कर रहा है।

error: Content is protected !!