मुंबई, 2 सितंबर 2020: भारत के अग्रणी ऑटोमोबाइल ब्रांड टाटा मोटर्स ने आज टाटा नेक्सॉन के एक्सएम(एस) वैरिएंट को लॉन्च करने की घोषणा की। ग्राहकों की बढती माँग को पूरा करने और प्रीमियम फीचर्स को ज़्यादा लोगों तक पहुँचाने के लिए, अब कंपनी 8.36 लाख (एक्स शोरुम दिल्ली) रुपए की शुरुआती कीमत पर इलेक्ट्रिक सनरूफ के साथ एक्सएम(एस) वैरिएंट पेश कर रही है। जोकि इसे पूरे भारत में इस फीचर के साथ इस सेगमेंट की सबसे किफायती कार बनाता है।
इलेक्ट्रिक सनरूफ के साथ एक्सएम(एस) वैरिएंट ढ़ेर सारे अन्य फीचर्स से लैस है जैसे ऑटोमैटिक हेडलैम्प्स, रेन सेन्सिंग वायपर्स और स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल। इस वैरिएंट में नेक्सॉन एक्सएम के मौजूदा फीचर्स को भी बनाए रखा गया है जैसे इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी प्रोग्राम, प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स के साथ एलईडी डीआरएल, ड्राइवर और को-ड्राइवर के लिए एयरबैग्ज़, हिल होल्ड कंट्रोल, हार्मन द्वारा कनेक्टनेक्स्ट इन्फोटेनमेंट सिस्टम और मल्टी ड्राइव मोड (ईको, सिटी और स्पोर्ट)। विभिन्न प्रकार के अत्याधुनिक फीचर्स के साथ ये सभी विशेषतायें इस वैरिएंट को एक बेहद आकर्षक पैकेज बनाती हैं।
टाटा मोटर्स के पैसेंजर व्हीकल बिज़नेस यूनिट (पीवीबीयू) के मार्केटिंग हेड श्री विवेक श्रीवत्स ने नेक्सॉन एक्सएम(एस) वैरिएंट लॉन्च किए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “टाटा मोटर्स के लिए नेक्सॉन हमेशा ही गर्व महसूस कराने वाला प्रॉडक्ट रहा है। 2018 में ग्लोबल एनसीपीए की भारत में पहली फाइव स्टार रेटिंग वाली कार बनकर इसने हमें सुरक्षा के ध्वजवाहक के रुप में स्थापित किया। इसके डिज़ाइन और ड्राइविंग डायनैमिक्स के लिए उद्योग, मीडिया और ग्राहकों ने समान रुप से इसे पसंद किया और सराहा है। इस साल पहले ‘न्यू फॉरएवर’ रेंज के वाहनों के लॉन्च के साथ, ग्राहकों की बदलती हुई माँगों के साथ अप-टू-डेट रहते हुए हमने प्रॉडक्ट्स को बिल्कुल नया बनाए रखने का वादा किया। हमारी प्रतिबद्धता को बनाए रखते हुए, हमें नेक्सॉन एक्सएम(एस) के लॉन्च की घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है। एक ऐसा प्रॉडक्ट जो हमारे ग्राहकों को एक बेहद आकर्षक कीमत पर इलेक्ट्रिक सनरूफ जैसे बेहतरीन फीचर्स का आनंद लेने में मदद करेगा। हमारी नेक्सॉन रेंज में इस संकलन के साथ, हम हमारे ग्राहकों को आकर्षक कीमतों में शानदार ड्राइविंग आनंद और अत्याधुनिक फीचर्स मुहैया कराएंगे, और इस तरह हमारे प्रोडक्ट्स सभी तक पहुंचेंगे।”
नई नेक्सॉन एक्सएम(एस) के बारे में ज़्यादा जानकारी या इसे बुक करने के लिए, ग्राहक सबसे नज़दीकी टाटा मोटर्स शोरूम या वेबसाइट पर जा सकता है। ग्राहकों की पसंदीदा लोकेशन पर मांग के आधार पर कंपनी द्वारा टेस्ट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही ग्राहक अपने घरों में सुरक्षित रहते हुए एक कंपनी के हाल ही में लॉन्च किए गए संपूर्ण ऑनलाइन सेल्स प्लेटफॉर्म ‘क्लिक टू ड्राइव’ के जरिए पूछताछ कर सकते हैं, टेस्ट ड्राइव बुक करा सकते हैं, बुकिंग्स कर सकते हैं और विभिन्न आकर्षक फाइनेंस विकल्पों में से चुन सकते हैं।