अमेज़न प्राइम वीडियो ने सितंबर की रोमांचक शुरूआत की

मुंबई, 03 सितंबर, 2020: अमेज़न प्राइम वीडियो ने प्राइम मेम्बर्स का मनोरंजन करने के लिये विभिन्न जोनर्स और भाषाओं में रोमांचक टाइटल्स के साथ सितंबर की शुरूआत की है। वे इन टाइटल्स का मजा अपने घर में ही सुरक्षा और आराम के साथ ले सकते हैं। द ब्‍वॉएज के प्रशंसक अब खुश हो सकते हैं, क्योंकि अमेज़न प्राइम वीडियो अपनी अमेज़न ओरिजिनल सुपरहीरो सीरीज द ब्‍वॉएज सीजन 2 का बहुप्रतीक्षित सीजन वापस लाया है, जिसकी शुरूआत 4 सितंबर से होगी। इसे इसी टाइटल के कॉमिक-बुक कलेक्शन पर एरिक क्रिप्के ने डेवलप किया है और द ब्‍वॉएज सीजन 2 में कार्ल अर्बन बिली बचर के रूप में वापसी करेंगे। होमलैण्डर, द डीप और क्वीन मीव के साथ स्टारलाइट की वापसी होगी। एंथोनी स्टार पहले से कहीं ज्यादा ताकतवर होगा। हगी की भूमिका में जैक क्वाइड, मदर्स मिल्क के रूप में लैज़ अलोन्सो, फ्रैंची के रूप में टॉमर कपोन और द फीमेल के रूप में करेना फुकुहारा होंगे।

इस सप्ताह भारत और 200 देशों तथा क्षेत्रों में प्राइम मेम्बर्स 1 सितंबर को मलयालम फिल्म सीयू सून और 5 सितंबर को तेलुगू एक्शन-थ्रिलर वी का डायरेक्ट-टू-सर्विस वर्ल्‍ड प्रीमियर स्ट्रीम कर सकते हैं। महेश नारायण द्वारा एडिट और निर्देशित इस दिलचस्प ड्रामा में सुपरस्टार फहाध फासिल के साथ रोशन मैथ्यू और दर्शना राजेन्द्रन की मुख्य भूमिकाएं हैं। यह फीचर फिल्म लॉकडाउन के दौरान एक नियंत्रित और प्रतिबंधित माहौल में फिल्माये जाने के कारण अनूठी है।

मोहना कृष्णा इंद्रगंती द्वारा निर्देशित और लिखित वी में ‘नैचुरल स्टार’ नैनी और सुधीर बाबू की मुख्य भूमिकाएं हैं और उनके साथ निवेथा थॉमस और अदिति राव हैदरी की भी मुख्‍य भूमिकाओं में हैं।

ब्रायन क्रैंस्टन और डियान क्रूगर की अत्यंत सराही गई फिल्म द इनफिल्‍ट्रेटर का डिजिटल प्रीमियर 4 सितंबर से देखें। यह फिल्म एक क्राइम ड्रामा है, जो फेडरल एजेंट रॉबर्ट मजूर (ब्रायन क्रैंस्टन) की सच्ची कहानी बयां करती है, जो 80 के दशक में कोकीन के गैर-कानूनी व्यापार से जुड़े कई अपराधियों को पकड़ने के लिये अंडरकवर हो जाता है।

error: Content is protected !!