टाटा मोटर्स ने लॉन्च की हैरियर एक्‍सटी+

मुंबई, सितंबर, 2020: टाटा मोटर्स ने आज अपनी प्रमुख एसयूवी हैरियर के नये एक्‍सटी+ वैरिएंट के लॉन्च की घोषणा की है, जिसका आरंभिक मूल्य 16.99 लाख रू. (एक्स शोरूम दिल्ली) है। यह घोषणा फरवरी 2020 में बेहद सराही गई हैरियर बीएस6 के लॉन्च के कुछ महीनों बाद आई है।
आरंभिक मूल्य की पेशकश हैरियर बीएस6 को बाजार से मिले बेहद सकारात्मक प्रतिसाद के जश्न के तौर पर की जा रही है। हैरियर ने माह-दर-माह लगातार वृद्धि के साथ 15 महीने में अपनी उच्चतम बिक्री अर्जित की है। यह शुरूआती मूल्य निर्धारण उन सभी ग्राहकों के लिये वैध होगा, जो सितंबर 2020 में वाहन की बुकिंग करेंगे और 31 दिसंबर 2020 तक डिलीवरी लेंगे। मूल्य 1 अक्टूबर 2020 के बाद से बढ़ेगा।
एक्सटी+ वैरिएंट में कई अन्य फीचर्स भी हैं, जैसे क्रायोटेक 2.0 डीजल इंजन, 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन, प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स, ड्यूअल फंक्शन एलईडी डीआरएलएस, आर17 अलॉय व्हील्स, 8 स्पीकर्स (4 स्पीकर्स + 4 ट्विटर्स) वाला फ्लोटिंग आइलैण्ड 7 इंची टचस्क्रीन इंफोटेनमेन्ट सिस्टम, एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कार प्ले कनेक्टिविटी, पुश बटन स्टार्ट, पूरी तरह ऑटोमैटिक टेम्परेचर कंट्रोल, रिवर्स पार्किंग कैमरा, ऑटो हेडलैम्प्स और रेन सेंसिंग वाइपर्स, आदि। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह वैरिएंट ड्यूअल फ्रंट एयरबैग्स, 12 एड-ऑन कार्यात्मकताओं के साथ एक उन्नत ईएसपी, फॉग लैम्प्स और रिवर्स पार्किंग कैमरा की पेशकश मानक विशेषताओं के तौर पर करता है।
इस नये वैरिएंट की प्रस्तुति पर टिप्पणी करते हुए टाटा मोटर्स की पैसेंजर व्हीकल बिजनेस यूनिट (पीवीबीयू) के मार्केटिंग हेड श्री विवेक श्रीवत्स ने कहा, ‘‘नये उत्पादों और खासियतों के साथ अपनी प्रोडक्‍ट रेंज को लगातार अपडेट करने की हमारी न्यू फॉरएवर फिलोसफी के अनुसार हमें अपनी प्रमुख एसयूवी का नया वैरिएंट हैरियर एक्‍सटी+ पेश करके खुशी हो रही है। हैरियर को लॉन्च के बाद से ही ग्राहकों और उद्योग विशेषज्ञों ने पसंद किया है, क्योंकि इसका डिजाइन आकर्षक है और प्रदर्शन उत्तम है। हमें यकीन है कि एक्सटी+ वैरिएंट की पेशकश से टाटा हैरियर का आकर्षण और बढ़ेगा, क्योंकि ग्राहकों को अत्यंत आकर्षक मूल्य पर पैनोरैमिक सनरूफ जैसे प्रीमियम फीचर का अनुभव लेने का विकल्प मिलेगा।’’
ओमेगाआर्क पर निर्मित और लैण्ड रोवर के प्रसिद्ध डी8 प्लेटफॉर्म से व्युत्पन्न हैरियर आकर्षक डिजाइन और प्रदर्शन का आदर्श मिश्रण है। 6 स्पीड मैनुअल/ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और एडवांस्ड टेरैन रिस्पॉन्‍स मोड्स के साथ अत्याधुनिक क्रायोटेक 170 पीएस 2.0 लीटर डीजल इंजन से चलने वाली हैरियर बेहतरीन प्रदर्शन और ड्राइविंग का सुगम अनुभव सुनिश्चित करती है।

error: Content is protected !!