विलामार्टिन, स्पेन, अक्टूबर, 2020- दुनिया में मोटरसाइकिल्स और स्कूटर्स के सबसे बड़े निर्माता हीरो मोटोकॉर्प की रैली रेसिंग टीम – हीरो मोटोस्पोर्ट्स टीम रैली कॉम्प्टीटिव रेसिंग का एक नया सीजन शुरू करने के लिए बिल्कुल तैयार है।
जोआकिम रोड्रिग्स, सीएस संतोष और सेबेस्टियन बुहलेर की फुल स्ट्रेंथ, थ्री राइडर टीम सीजन के पहले कैंपेन- आगामी रैली एंडालुसिया में हिस्सा लेने के लिए कमर कस चुकी है। इसका आयोजन 6-10 अक्टूबर, 2020 को स्पेन में विलामार्टिन शहर के पास होने जा रहा है।
डकार 2020 में लीजेंडरी राइडर पाउलो गोंकाल्वेस के त्रासद देहांत और फिर कोविड -19 के चलते लगे प्रतिबंधों की वजह से रही लंबी निष्क्रियता के बाद यह पहला मौका है जब पूरी टीम फिर से जुटी है।
पूरी टीम हाल ही में पुर्तगाल में एक बार फिर से इकट्ठा हुई और उसने कॉम्प्टीटिव रैली रेसिंग में दमदार कमबैक करने के लिए गहन प्रशिक्षण लिया है। रैली एंडालुसिया डकार 2021 से पहले अब तक की एकमात्र कन्फर्म्ड रैली है, जो राइडर्स और क्रू मेंबर्स को मिलजुल कर काम करने और रेसिंग के माइंडसेट में वापस आने के लिए एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म के रूप में काम करेगी।
नए सदस्य सेबेस्टियन बुहलेर को टीम ने पिछले सीजन से तैयार किया है। शानदार टेम्परमेंट और तेजी से विकासित होती स्किल्स के साथ, उन्होंने पैन अफ्रीका रैली 2019 और डकार 2020 में अपनी छाप छोड़ी। बुहलेर अब रैली एंडालुसिया में हीरो मोटोस्पोर्ट्स के ऑफिशियल टीम राइडर के रूप में अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
चार दिनों के दौरान लगभग 1000 किलोमीटर कवर करने वाली रैली एंडालुसिया प्रतिभागियों को अपने वाहनों, नई तकनीकों व प्रैक्टिस नेविगेशन की जांच-परख करने और डकार 2021 के मद्देनजर नए कोविड -19 रेगुलेशंस का अभ्यस्त होने का मौका देगी।
वोल्फगैंग फिशर, टीम मैनेजर, हीरो मोटोस्पोर्ट्स टीम रैली: “इस लंबे ब्रेक के बाद फिर से साथ मिलकर और अपनी सबसे प्यारी चीज, रेसिंग करके हुए हम सब बेहद खुश हैं। रेसिंग में वापसी के साथ ही हमारे दिवंगत हीरो और प्रिय दोस्त पाउलो की यादें भी ताजा हो गई हैं, लेकिन उनका जोश हमें कभी हार न मानने के लिए मार्गदर्शन देता है और हम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि ज्यादा मजबूत होकर वापसी करें। हम इस अवधि में बाइक पर डेवलपमेंट वर्क करते हुए खुद को लगातार व्यस्त रखे हुए हैं। हम सेबेस्टियन का आधिकारिक तौर पर टीम में स्वागत करते हुए बहुत खुश हैं और वह जो भरोसा और ताजगी लेकर आए हैं, उससे बेहद उत्साहित हैं।”
जोआकिम रोड्रिग्स, राइडर, हीरो मोटोस्पोर्ट्स टीम रैली:“मेरे और मेरे परिवार के लिए यह वाकई मुश्किल वक्त रहा है। पाउलो के कभी हार न मानने वाले जोश को जिंदा रखते हुए मेरा सारा ध्यान मुश्किल दौर से जूझने और रेसिंग में वापस आने पर रहा है। बाइक पर फिर से वापस आना मुश्किल हो रहा है और यह इस साल मेरा सबसे बड़ा संघर्ष होने जा रहा है। हीरो मोटोस्पोर्ट्स टीम मेरे लिए सेकेंड फैमिली की तरह है। टीम मुझे सपोर्ट कर रही है और इस मुश्किल दौर में मुझे ताकत दे रही है। पिछले कुछ हफ्तों से हम अपनी बाइक्स की ट्रेनिंग, टेस्टिंग और डेवलपिंग कर रहे हैं। अब हमारी नजरें एंडालुसिया रैली और फिर डकार पर हैं।”
सीएस संतोष, राइडर, हीरो मोटोस्पोर्ट्स टीम रैली: “इतने लंबे ब्रेक के बाद सीट पर वापस आकर वाकई अच्छा महसूस हो रहा है। हमने पिछले महीने पुर्तगाल में कड़ी ट्रेनिंग ली है और अपनी बाइक्स पर टेस्टिंग और डेवलपमेंट वर्क भी कर रहे हैं। सभी लोगों के साथ एक बार फिर जुटना और एक टीम के रूप में फिर से काम करना निश्चित रूप से मेरे लिए लंबे अरसे में हुई सबसे अच्छी बात है। इस सीजन में भले ही ज्यादातर रेस रद्द कर दी गई हैं, फिर भी हमारे लिए उनमें से सबसे बड़ी रेस- डकार की संभावनाएं मौजद हैं। चूंकि हम डकार 2021 रेस के लिए तैयार होने की कोशिश कर रहे हैं, इसलिए रैली एंडालुसिया मेरे सहित सभी लोगों के लिए एक अहम रेस होगी।”
सेबेस्टियन बुहलेर, राइडर, हीरो मोटोस्पोर्ट्स टीम रैली: “मैं रेसिंग में वापसी के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहा था, इसलिए मैं यहां अपनी मौजूदगी और टीम के साथ फिर से मिलकर बहुत खुश हूं। हम पिछले कुछ हफ्तों से कड़ा प्रशिक्षण ले रहे हैं। रैली एंडालुसिया ऑफिशियल टीम राइडर के रूप में मेरी पहली रैली होगी, इसलिए मुझे इसका बेसब्री से इंतजार है। मैं हीरो मोटोस्पोर्ट्स टीम का हिस्सा बनने को लेकर बेहद उत्साहित हूं और टीम की कामयाबी में योगदान देने के लिए बेकरार हूं।”
2016 में स्थापित हीरो मोटोस्पोर्ट्स टीम रैली अंतरराष्ट्रीय रैली-रेसिंग में टॉप टीमों में से एक के रूप में तेजी से उभरी है और उसने दुनिया भर में असरदार परफॉर्मेंस दिखाया है। एक के बाद एक टॉप -10 डकार फिनिशेस और मशीन्स के लिए 100% अराइवल रेट के साथ, हीरो मोटोस्पोर्ट्स टीम रैली ने डकार रैली में अपनी छाप छोड़ी है। 2019 में टीम ने एक रैली जीत (पैन अफ्रीका रैली), दो पोडियम फिनिशेस (मर्ज़ूगा और डेजर्ट स्टॉर्म), चार स्टेज जीत (सिल्कवे रैली में 1, पैन अफ्रीका में 2 और रैली डू मैरोक में 1) और छह स्टेज पोडियम (सिल्कवे रैली) के साथ अपने गेम को आगे बढ़ाया है।