पवन सिंह का देवी गीत ‘नईहर से अपना मंगा लीजिये’ रिलीज के साथ हुआ वायरल

कोविड 19 ने जहां इस साल कई पर्व त्योहारों के रंग में भंग डाला है, वहीं अब शक्ति की देवी दुर्गा की पूजा भी इस बार बेहद सादगी के साथ ही मनाये जाने के आसार है। मगर लोगों की आस्था कम नहीं हुई है, इसलिए भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह का नया देवी गीत ‘नईहर से अपना मंगा लीजिये’ रिलीज के साथ वायरल हो गया है। यह इस साल का पहला देवी गीत है, जो वर्ल्ड रिकॉर्ड्स भोजपुरी पर रिलीज किया गया। इस गाने को 24 घंटे में 2 मिलियन व्यूज मिले हैं। पवन सिंह के साथ इस गाने में डुएट किया है नई सिंगर सोना सिंह ने।

लिंक : https://youtu.be/H2ZAM29tsWQ

गाना ‘नईहर से अपना मंगा लीजिये’ के गीतकार संतोष साहिल हैं, जिन्होंने लॉक डाउन में लोगों की खास्ता हाल माली व्यवस्था के दर्द को साझा करते हुए आस्था को पूर्ण करने का तरीका बताया है। संगीतकार आर्या शर्मा है और पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। पवन सिंह का यह गाना बेहद तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको लेकर उन्होंने कहा कि यह माँ सरस्वती की कृपा, माँ भगवती का आशीर्वाद और श्रोताओं के प्यार का फल है। जल्द ही नवरात्र शुरू हो रहा है। ऐसे में माता के भक्तों के लिए मेरी तरफ से यह गाना उपहार में है।

पवन सिंह ने आगे कहा कि कोविड ने भले दुनिया में तबाही मचाई है, मगर शक्तिस्वरूपा माँ दुर्गा इस बीमारी का संहार कर मानव समाज की रक्षा करेंगी। उन्होंने कहा कि यह गाना लोगों के दिल को इसलिए छू रही है, क्यों कि यह आज आम लोगों की कहानी से प्रेरित है। बांकी भोजपुरिया समाज़ की जनता का प्यार है।

error: Content is protected !!