हीरो मोटोकॉर्प ने लॉन्‍च किया नया माएस्ट्रो एज 125 ‘स्टील्थ’ एडिशन

नई दिल्ली, अक्टूबर, 2020- मोटरसाइकिल और स्कूटर बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने आज नए माएस्ट्रो एज 125 स्टील्थ स्कूटर को पेश किया है। इस तरह, कंपनी ने युवाओं के लिए आकर्षक उत्‍पाद लाने पर अपना फोकस बरकरार रखा है और यह आगामी त्‍योहारी सीजन में उत्‍साह का माहौल बनाने के लिए तत्‍पर है।
माएस्ट्रो एज़ 125 स्टील्थ कंपनी के प्रीमियम स्कूटर पोर्टफोलियो में नया संकलन है और यह देशभर में हीरो मोटोकॉर्प की डीलरशिप्‍स पर 72,950 रुपये की आकर्षक कीमत पर उपलब्ध होगा।
नए माएस्ट्रो एज़ 125 स्टील्थ में तेज और अत्याधुनिक स्टांस है, जिसे नई समसामयिक डिजाइन सौंदर्य से और बेहतर बनाया गया है। पैरामीट्रिक पैटर्न, बेहतर सामग्री का उपयोग, शानदार एसेंट्स और एक्सक्लूसिव मैट ग्रे थीम स्कूटर को बेहतरीन अपील देती हैं। यह राइडर को प्रीमियम और शानदार राइडिंग अनुभव प्रदान करती हैं।
हीरो मोटोकॉर्प के हेड – सेल्स एवं आफ़्टरसेल्स, नवीन चौहान ने कहा, “हम नए माएस्ट्रो एज़ 125 स्टील्थ के साथ अपने फेस्टिव कैंपेन की शुरुआत करके काफी खुश हैं, जो इस श्रेणी में एक बेमिसाल उत्पाद है। हमारा स्कूटर ब्रांड माएस्ट्रो एज ग्राहकों में भी अत्यधिक लोकप्रिय है और यह नया संकलन ब्रांड के आकर्षण को और बढ़ाएगा। हम आने वाले हफ्तों में कई नए उत्पाद लॉन्च करने वाले हैं, जो बाजार में अपने युवा, प्रीमियम और तकनीक-केंद्रित छवि के साथ उत्‍साह लेकर आयेंगे।”

error: Content is protected !!