मुजफ्फर अली को पत्रकार शिरोमणि सम्मान

मुजफ्फर अली
नई दिल्ली। प्रेस कांउसिल ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट ने पत्रकारिता में पच्चीस वर्ष से अपना अमूल्य योगदान देने और निष्पक्ष पत्रकारिता करने के लिए अजमेर राजस्थान से मुजफ्फर अली को पत्रकार शिरोमणि सम्मान से सम्मानित किया है। प्रेस कांउसिल ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट ने 25वर्षों से अधिक समय देने वाले वरिष्ठ पत्रकार -श्रीयुत रविंद्र व्यास वरिष्ठतम पत्रकार (छतरपुर मध्यप्रदेश ), एसएम आसिफ वरिष्ट पत्रकार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष आल इंडिया माइनोरिटी फोरम दिल्ली (दिल्ली भारत ),ज़हूर अहमद चौहान पंजाब केसरी संवाददाता (मालेरकोटला पंजाब ), मनोज दुबे वरिष्ट पत्रकार एवं ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट (पचमढ़ी होशंगाबाद मप्र ), हेमंत पाल वरिष्ट पत्रकार (इन्दौर मप्र ) को दिया गया है । अमर शहीद वरिष्ठ महिला पत्रकार गौरी लंकेश की याद में आरंभ किया गया पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिला पत्रकार को मिलने वाला राष्ट्रीय सम्मान गौरी लंकेश स्मृति सम्मान 2020 श्रीमती विजया पाठक वरिष्ठ पत्रकार एवं निदेशक जगत पाठक पत्रकारिता संस्थान (भोपाल मप्र ), सुश्री शहनाज़ मलेक पत्रकार (गुजरात ), एकता शर्मा पत्रकार एवं अभिभाषक (इंदौर मप्र ) सरोज जोशी पत्रकार (दिल्ली ) को दिया गया ।U¤ U

error: Content is protected !!