शिक्षा संस्कारो के साथ परीक्षा की तैयारी में जुटजायें विद्यार्थी -प्राचार्य जी पी अग्रवाल

छतरपुर – 2 जनवरी 21 – जिला के कस्वा नौगावं में मध्य प्रदेश राज्य द्वारा संचालित विशेष माँडल उच्चतर माध्यमिक विद्धयालय नौगांव में शनिवार को संस्था प्रमुख्य ने सरकार की शिक्षा नीति के तहत उत्तम परीक्षा परिणाम को लेकर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया। इस विचार गोष्ठी में बुंदेलखंड के महान विचारक समाजसेवी राष्ट्रीय आदर्श शिक्षा रत्न उपाधि से सम्मानित संतोष गंगेले कर्मयोगी को विशेष रूप से अतिथि के रूप में आमत्रिति किया। इस अवसर पर सरकार की नीति के अनुसार विचार गोष्ठी का शुभारम्भ कक्षा 10 वीं की छात्रा कुमारी शालनी यादव के जन्म दिवस पर उसका शाला परिवार की ओर से पूजन किया गया। साहित्य सामग्री दी गई। संस्था प्रमुख्य प्राचार्य जी पी अग्रवाल ने अपने विचार रखते हुए कहा की शिक्षा संस्कारो के साथ परीक्षा की तैयारी में जुटजायें विद्यार्थी। आने बाले समय में प्रदेश में संस्था का नाम रोशन हो
इस अवसर पर समाजसेवी राष्ट्रीय आदर्श शिक्षा रत्न उपाधि से सम्मानित संतोष गंगेले कर्मयोगी ने 5 बेटिओ के पद पूजन किया। संस्था के सभी शिक्षकों का सम्मान किया। इस विद्द्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। इस अवसर पर कोविद 19 महामारी की चर्चा करते हुए बचाव के उपाव बताये। स्वच्छ भारत और बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ , सड़क दुर्घटनाओं से बचने की उपाय बताये गए। मानसिक और शरीर की स्वच्छता पर बल दिया गया।
इस आयोजन में संस्था के प्राचार्य जी पी अग्रवाल शिक्षक अजय तिवारी मानवेन्द्र पटैरिया श्रीकांत सोनी गौतम निरंजन आर सी शर्मा के एल प्रजापति श्रीमती संध्या अग्रवाल उषा पटेरिया शोहित तेजराम विश्वकर्मा ने अपने अपने विचार रखे। अंत में सभी बच्चो को शपथ संकल्प भी दिलाया गया।

error: Content is protected !!