लॉकडाउन के दौरान आपकी टाटा कार को सुरक्षित रखने के लिये आसान उपाय

मुंबई, 17 मई, 2021: कोविड-19 की दूसरी लहर नई अनिश्चितताएं लेकर आई है और टाटा मोटर्स इस महामारी के बीच अपने ग्राहकों को सुरक्षित और अच्‍छी तरह सूचित रखने के लिये प्रतिबद्ध है। कंपनी ने लॉकडाउन के दौरान कार की देखभाल के लिये आसान उपायों पर एक जागरूकता अभियान शुरू किया है।
नीचे कार की देखभाल के लिये अपनाने में आसान कुछ दिशा-निर्देश दिये जा रहे हैं, जो इस लॉकडाउन के अंत तक वाहनों को सुरक्षित रख सकते हैं।

पार्किंग:
· कार को घर या अपनी बिल्डिंग के परिसर में सुरक्षित जगह पर पार्क करना चाहिये। इसके अलावा, उसके अंदर के भागों की कार्यात्‍मकता को सुरक्षित रखना भी महत्‍वपूर्ण है।

टायरों पर फ्लैट स्‍पॉट न आने दें और सही प्रेशर बनाये रखें
· ग्राहकों को लंबे समय तक अपनी कार स्थिर रहने से बचाने के लिये उसे आगे-पीछे मूव करना चाहिये। इस तरह से टायरों पर फ्लैट स्‍पॉट्स भी नहीं होंगे।
· रबर और साइड स्‍पॉट्स को चटकने से बचाने के लिये टायर प्रेशर की समय-समय पर जांच जरूरी है।
· एयर वॉल्‍व्‍स को भी चेक करते रहना चाहिये।

इग्निशन से काम लेते रहें
· कार की बैटरी चार्ज्‍ड रखने के लिये, उसे सप्‍ताह में एक बार लगभग 20 मिनट के लिये स्‍टार्ट करना चाहिये। इससे ऑक्‍स बैटरी खुद को खाली नहीं करेगी।
· नेक्‍सन को ईवी में यह करने के लिये एसी भी दूर से स्‍टार्ट किया जा सकता है। विकल्‍प के तौर पर, ऑक्‍स बैटरी का वीई टर्मिनल निकालें और स्‍टेट ऑफ चार्ज (एसओसी) को 40% से 60% के बीच रखें।

इलेक्ट्रिक वाहन को लंबे समय तक बंद रखने के बाद रिस्‍टार्ट करना
· वीई टर्मिनल को रिफिट करें (यदि निकाला गया है) और वाहन को सड़क पर लाने से पहले स्‍लो चार्जर पर 100% एसओसी तक चार्ज करें।

हैण्‍डब्रेक से काम न लें
· अगर कार डाउनहिल स्‍लोप में पार्क कर रहे हैं, तो उसे रिवर्स गियर में पार्क करें, या चपटी सतह पर न्‍यूट्रल में और अगर वह अपहिल स्‍लोप पर है, तो फर्स्‍ट गियर में।
· पहियों को घर पर उपलब्‍ध चॉक/ईंटों के माध्‍यम से सपोर्ट देना महत्‍वपूर्ण है (ऑटो ट्रांसमिशन के मामले में, यह अनिवार्य है)

फ्यूल टैंक को सुरक्षित करें
· वाहन पर चार्जिंग के मौसम का प्रभाव कम करने के लिये, कार का फ्यूल टैंक फुल रखा जाना चाहिये, ताकि उसमें नमी न आ सके।

केबिन की सफाई
· नियमित रूप से स्‍वच्‍छता बनाये रखने और कम्‍पोनेन्‍ट्स काम करें, यह सुनिश्चित करने के लिये, इंटीरियर और कार के भागों, जैसे स्‍टीरिंग व्‍हील का नियमित सैनिटाइजेशन और समय-समय पर जांच महत्‍वपूर्ण है।
· कारपेट्स और मैट्स की वैक्‍यूमिंग और रेगुलर क्‍लीनिंग सॉल्‍यूशन या डिसइंफेक्‍टेन्‍ट से डोर हैण्‍डल्‍स जैसे भागों को पोंछकर इंटीरियर्स को साफ रखा जा सकता है।
· कृपया कार शैम्‍पू/सोप और पानी का क्‍लीनिंग सॉल्‍यूशन-मिक्‍सचर 30:70 के अनुपात में रखें
· शैम्‍पू सॉल्‍यूशन का इस्‍तेमाल करते समय, उसे माइक्रोफाइबर कपड़े से तय सतह पर लगाएं। सॉल्‍यूशन को सीधे छिड़कें नहीं। उदाहरण के लिये, इंफोटेनमेन्‍ट सिस्‍टम जैसे कम्‍पोनेन्‍ट्स पर।
· वाइपर के आर्म्‍स भी उठे हुए होने चाहिये।

बदलते मौसम से सुरक्षा
· कार कवर का इस्‍तेमाल करें, क्‍योंकि वह वाहन को बाहरी कारकों से प्रभावित नहीं होने देगा और वाहन के बाहरी भाग पर धूल की परत नहीं जमने देगा। इससे कार के पेंट और क्रोम एलीमेन्‍ट्स को भी सुरक्षा मिलेगी।
देशभर में जारी लॉकडाउन के कारण, कई ग्राहक अपने उन वाहनों की सर्विसिंग नहीं करवा पा रहे हैं, जिनका मैंटेनेन्‍स होना है। ग्राहकों के लिये अबाध और परेशानी से मुक्‍त बिक्री-पश्‍चात अनुभव की पेशकश करने के अपने निरंतर प्रयास में भारत के अग्रणी उत्‍पादक टाटा मोटर्स ने घोषणा की है कि ग्राहकों की जो वारंटी और फ्री सर्विस पीरियड (किलोमीटर में नहीं) 1 अप्रैल 2021 से 31 मई 2021 के बीच समाप्‍त होने वाला है, उसे 30 जून 2021 तक बढ़ाया जाएगा।
आपातकालीन सहायता के मामले में या यदि कार लंबे समय तक पार्क रहने या बैटरी डिस्‍चार्ज होने के कारण स्‍टार्ट नहीं हो रही है, तो टाटा की पैसेंजर कारों के मालिक 1800 209 8282 पर टाटा मोटर्स की असिस्‍टेन्‍स टीम से संपर्क कर सकते हैं।

error: Content is protected !!