ब्यावर, ( ) । ज्योतिषीय गणना के अनुसार 26 मई 2021 से 16 दिसम्बर 2021 तक व 17 जनवरी 2022 से 20 मई 2022 तक कई प्राकतिक आपदायें आने की संभावनायें है। जिसमें भुकम्प, ज्वालामुखी, विस्फोट, दुर्घटनायें, भूस्खलन, अपहरण व चोरी की घटनाओं में वृद्धि, हिंसा, (लडाई-झगड़ा), चक्रवाती तुफान, समुद्री तुफान, आगजनी, गैस व पेट्रोल टैंकरों में आग लगना आदि प्रमुख है। विद्य ुत उपकरणों में भी आग लगने की पूरी-पूरी संभावनायें हैं। इस दौरान कोविड सेन्टरों पर चलने वाले ऑक्सीजन सिलेण्डर, ऑक्सीजन ऑनलाईन पाईप व जनरेशन प्लांट आदि पर भी आग लगने से दुघर्टना होने की संभावनायें है। समय रहते इनकी जांच व रख-रखाव पर ध्यान दिया जाना आवश्यक है। इसके साथ ही संक्रामक रोगों (कोरोना) व अन्य संक्रामक रोगों की वृद्धि जिससे विशेष जन हानि होने की संभावनायें बनती है। साथ ही आतंकवादी घटनायें बढने की संभावनायें बनती है।सीमावर्ती देशों के साथ वाद-विवाद होने की भी संभावनाये बनती है। तथा अस्त्र-शस्त्र व सैनिकों पर भी खर्च विशेष होगा। भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल व मुख्यमंत्रियों के लिहाज से यह समय बेहद खराब रहने की संभावनायें बनती है।
इसके अतिरिक्त 20 जून 2021 से 5 अप्रेल 2022 तक उच्च पदों पर आसीन फिल्म कलाकार (अभिनेता व अभिनेत्री), टी.वी.सिरियल कलाकार, गायककार, संगीतकार, चित्रकार, नर्तक, वाद्य यंत्र निर्माता, बड़े-बडे उद्योगपति, सरपंच, पटवारी, सैकेट्री, निदेशक, पायलट, न्याय विभाग से जु़डे उच्च पदाधिकारी, दूरसंचार विभाग व शेयर मार्केट से जुड़े उच्चाधिकारी आदि पर शारीरिक पीडायें होने की संभावनायें बनती है।
इसके अलावा 10 जुलाई 2021 से 18 अगस्त 2021 तक व 11 जनवरी 2022 से 16 मार्च 2022 तक संक्रामक रोगों (कोरोना) की वृद्धि जिसके कारण विशेष जन हानी होने की संभावनायें बनती है। जिसके तहत तमाम सरकारी विभागों के सेवा कर्मचारियों को भी संक्रमण से हानी होने की संभावनायें बनती है, साथ ही स्वास्थ्य व्यवस्थायें डगमगा सकती है, इस दौरान जन आन्दोलन भी हो सकते हैं।
विशेष – 10 जनवरी 2022 से 25 अप्रेल 2022 तक देश – विदेश की राजनिती में उलटफैर होने की संभावनायें बनती है। कोरोना रोग के कारण वृद्धजन, बच्चों व पशुओं के लिए यह समय बेहद कष्टकारी रहने की संभावनायें बनती है। साथ ही जनता में क्रोध की वृद्धि भी देखने को मिलेगी।
अपील – सभी से निवेदन है कि उक्त बातें ज्योतिष के आधार पर है। आप लोगों से केवल निवेदन है कि आप सभी उक्त तारिखों पर सर्तक व सावधान रहे। पानी, आग के निकट ना जायें। कोरोना जैसी महामारी से बचने के लिए हमेशा दो गज दूरी, मास्क है जरुरी व हाथों को बार-बार धोयें और सैनेट्राईज करते रहे। अलग-अलग शहरों में जारी होने वाली कोरोना गाईड लाईनों का भी पालन करते रहे।