विदिशा।दिनांक 25 मई को बेतवा नदी के पास भोर घाट शमशान घाट पर आरंभ सिटीजन फाउंडेशन विदिशा की ओर से एक ट्राली जलाऊ लकड़ी दी गई।लकड़ी ग्राम जल्हेरी से लाई गई थी।इस लकड़ी का निःशुल्क उपयोग जीवन खो गए नागरिक के अंतिम क्रियाकर्म के लिए किया जाएगा। इस अवसर पर आरंभ सिटीजन फाउंडेशन के सदस्य शैलेन्द्र सिंघई,राजीव भार्गव, गौरव जैन,अतुल शाह,विकास जैन,राहुल जैन,जितेंद्र सिंह सेंगर,चंद्रप्रताप सिंह,अशरफ खान,कपिल शर्मा,रघुवर सेन,लीला गुज़र एवं सनातन श्री हिन्दू उत्सव समिति के नीरज घनघोरिया, राम शर्मा,संजय प्रजापति उपस्थित हुए।
राजीव भार्गव