रिज़वान अडातीय फाउंडेशन ने जीवन रक्षक उपकरण जिला कलेक्टर को सुपुर्द किया

जैसलमेर कोरोना संकटकाल में जैसलमेर जिला कलेक्टर आशीष मोदी की पहल पर जैसलमेर के पीड़ितों की मदद को आगे आये रिज़वान अडातीय फाउंडेशन इंडिया द्वारा जैसलमेर की मदद का क्रम जारी हैं ,बुधवार को पांचवे दौर में फाउंडेशन के प्रभारी चंदन सिंह भाटी ने जिला कलेक्टर आशीष मोदी को सर्वाधिक जरूरत के ऑक्सीजन सहायक जीवन रक्षक उपकरण सुपुर्द किये ,इस अवसर पर जिला मेडिकल ऐसोसियेसन के महासचिव मनोज आर भाटिया ,पार्षद देवी सिंह चौहान ,ग्रुप फॉर पीपल के प्रदीप गौड़ भी उपस्थित थे ,इस अवसर पर जिला कलेक्टर को रिज़वान अडातीय फाउंडेशन द्वारा ऑक्सी मीटर ,ह्युमुडिफायर और अन्य उपकरण जिनकी इस वक़्त सर्वाधिक जरूरत कोरोना पीड़ितों को हे सुपुर्द किये ,जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने कहा की संकट के समय फाउंडेशन ने मदद के लिए आगे आकर मानवीय धर्म निभाया हैं ,इस संकट की घड़ी में मदद करना सबसे पुनीत कार्य हैं ,उन्होंने कहा की सभी के सहयॉग से जैसलमेर जिला कोरोना संक्रमण से जंग जीत रहा हैं ,उन्होंने रिज़वान अडातीय फाउंडेशन के अध्यक्ष रिज़वान अडातीय का सेवा के लिए आभार जताया ,फाउंडेशन प्रभारी चंदन सिंह भाटी ने कहा की फाउंडेशन द्वारा जन हित में पूर्व कोविद सेंटर के लिए बेड ,ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर ,ऑक्सीजन हाई फ्लो मास्क ,और ऑक्सीजन सिलेंडर जिला कलेक्टर आशीष मोदी के प्रयासों से जिला प्रशासन को सुपुर्द किये जा चुके हैं ,जिला उन्होंने कलेक्टर आशीष मोदी ,सभापति हरिवल्ल्भ कल्ला ,पूर्व सभापति अशोक तंवर ,पार्षद देवी सिंह चौहान ,राजेंद्र सिंह भाटी ,राजेंद्र सिंह चौहान का नियमित सहयोग के लिए आभार जताया

केबिनेट मंत्री और पूर्व सांसद का योगदान

केबिनेट मंत्री शाले मोहम्मद और पूर्व सांसद कर्नल मानवेन्द्र सिंह जसोल की प्रेरणा और जिला कलेक्टर आशीष मोदी के प्रयासों से रिज़वान फाउंडेशन जैसलमेर में मदद को सबसे पहले आगे आया ,केबिनेट मंत्री शहाले मोहम्मद और पूर्व सांसद कर्नल मानवेन्द्र सिंह जसोल ने भी रिज़वान फाउंडेशन का सहयोग के लिए आभार जताया ,

error: Content is protected !!