24 घंटों में तीन मिलियन व्यूज के पार हुआ खेसारीलाल यादव का नया गाना ‘नाच के मलकिनी’

खेसारीलाल यादव का अब तक का सबसे बड़ा गाना ‘नाच के मलकिनी’ रिलीज के साथ बढ़ चला रिकॉर्ड बनाने की ओर

भोजपुरी ट्रेंडिंग स्टार खेसारीलाल यादव का अब तक का सबसे बड़ा गाना ‘नाच के मलकिनी’ ने रिलीज के साथ रिकॉर्ड बना दिया है। इस गाने को रिलीज के बाद 24 घंटों में ही तीन मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और और मिनट इसकी रफ्तार बेहद तेज है। खेसारी का गाना ‘नाच के मलकिनी’ सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से रिलीन हुआ है। यह चैनल हमेशा से गुणवत्ता पूर्ण वीडियो लाता रहा है। उसी कड़ी में ये गाना है। इस गाने को काफी महंगा शूट किया गया है और इसके वीडियो को हाई लेवल का बनाया गया है, जिसकी वजह से यह वीडियो तहलका मचा रहा है।

लिंक : https://youtu.be/dW9GCps4_-Y

गाने की शुरुआत बेहद धांसू है। हिंदी सिनेमा के दिग्गज राजकुमार के अंदाज में खेसारीलाल यादव ने अपने डायलॉग की शुरुआत की है और उसके बाद जो समां बंधा है, उसके लिए सबों को एक बार वीडियो देखना होगा। गाना ‘नाच के मलकिनी’ थोड़ा पार्टी थोड़ा डिस्को सॉन्ग जैसा है, जिसमें उनके साथ सुपर हॉट पाखी हेगड़े और सिजलिंग अभिनेत्री आकांक्षा दुबे नज़र आ रही हैं। पाखी हेगड़े के साथ खेसारीलाल के कई गाने आ चुके हैं। अब इस गाने में भी उनकी केमेस्ट्री खूब लोगों को भा रही है। लोग आकांक्षा दुबे को भी खूब पसंद कर रहे हैं।

खेसारीलाल यादव के गाने की भव्यता का ही कमाल है कि इसने 24 घंटों में ही तीन मिलियन के आंकड़े को न सिर्फ छू लिया, बल्कि रिलीज के महज 20 मिनट के अंदर ही 2 लाख व्यूज प्राप्त कर लिए थे।जानकर कहते हैं कि यह गाना नया रिकॉर्ड बनाएगा। इस गाने को खेसारीलाल यादव ने शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है। गाने का म्यूजिक आर्या शर्मा का है। लीरिक्स विशाल भारती का है। डायरेक्टर गुंजन सिंह कश्यप हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा ( Ranjan Sinha) हैं। कोरियोग्राफी लकी विश्वकर्मा का है और डीओपी वेंकट महेश का है।

error: Content is protected !!