एनएसडीसी ने व्‍हाइटहैट जूनियर को बनाया अपना ट्रेनिंग पार्टनर

मुंबई, 12 जुलाई, 2021: भारतीय युवाओं को कौशल विकास एवं व्‍यावसायिक प्रशिक्षण देने वाला भारत का प्रमुख सुविधा प्रदाता नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एनएसडीसी) ने स्किल इंडिया मिशन को गति देने के लिये व्‍हाइटहैट जूनियर के साथ ट्रेनिंग पार्टनर के रूप में साझेदारी की है। यह एक प्रमुख लाइव वन-ऑन-वन ऑनलाइन लर्निंग प्‍लेटफॉर्म है। इस साझेदारी के माध्‍यम से व्‍हाइटहैट जूनियर, प्रशिक्षित कोडर्स के टैलेंट पूल को तेजी से बढ़ाने की दिशा में योगदान दे सकेगा। इससे वे देशभर में बच्‍चों को कोडिंग सिखा पायेंगे।
एनएसडीसी एक सार्वजनिक-निजी साझीदार संस्‍थान है जिसे ऐसी पहल करने का काम सौंपा गया है जो भारतीय युवाओं को बाजार के अनुरूप कौशल तैयार करने की ट्रेनिंग पर जोर देती है। 4.0 इंडस्‍ट्री के आने के साथ कोडिंग, ऑटोमेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ थिंक्‍स (आईओटी) और रोबोटिक्‍स जैसे क्षेत्रों में कुशल वर्कर्स की मांग बढ़ गयी है। नई शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 ने स्‍कूलों में व्‍यावसायिक शिक्षा और डिजिटल/आईटी संबंधी कौशलों की पेशकश करने पर जोर दिया है।
व्‍हाइटहैट जूनियर देश में बच्‍चों के सबसे बड़े कोडिंग प्‍लेटफॉर्म में से एक है। स्‍टूडेंट्स को नये-युग की तकनीकी दुनिया के लिये तैयार करने के लिये उन्‍हें आईटी लर्निंग और कोडिंग सीखने के लिये प्रोत्‍साहित किया जा रहा है। यह साझेदारी इस ईकोसिस्‍टम के लिये टीचर्स को सीखने और उसे बढ़ावा देने के लिये प्रोत्‍साहित करेगी।
करण बजाज, फाउंडर एवं सीईओ, व्‍हाइटहैट जूनियर ने कहा, ‘’हर बच्‍चे को आज के तकनीकी युग में क्रिएटर बनाम कंज्‍यूमर बनाने की सोच के साथ व्‍हाइटहैट जूनियर को स्‍थापित किया गया था। प्रतिष्ठित एनएसडीसी के साथ साझीदारी करते हुये हम देश के अंतिम छोर तक ट्रेनर्स का एक नेटवर्क तैयार करके भारत में हर बच्‍चे के लिये इस सोच को साकार कर पायेंगे।‘’
इस साझेदारी पर, अरुण पिल्‍लई, चीफ स्‍ट्रैटेजी ऑफिसर, नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ने कहा, ‘’एनएसडीसी का लक्ष्‍य है कि उनके ट्रेनिंग पार्टनर द्वारा प्रदान की जा रही टीवीईटी टीचिंग की गुणवत्‍ता और लर्निंग के मौके बेहतर हों। हमारा प्रयास संस्‍थागत क्षमताओं, ज्ञान और नवाचारों को बढ़ाने के लिये अपने साझेदारों के साथ मिलकर काम करना है । इसके साथ ही हम देश में स्किल ईकोसिस्‍टम को विकसित करने में सहयोग करेंगे।‘’

error: Content is protected !!