मुंबई, अगस्त 2021 – सभी शैलियों में सबसे वास्तविक,दमदार और प्रासंगिक कहानियों को दिखाने के अपने लगातार प्रयासों में अमेज़न प्राइम वीडियो को एक बार फिर डिजिटल स्ट्रीमिंग क्षेत्र में अग्रणी घोषित किया गया है।18 अगस्त 2021 को जारी नये यूगव सर्वे में अमेज़न प्राइम वीडियो भारतीय दर्शकों के बीच 2021 की सबसे पसंदीदा स्ट्रीमिंग सेवा के रूप में सामने आया है। 15 से 20 जून 2021 के बीच संचालित सर्वेक्षण में पूरे भारत के हज़ारों दर्शकों की प्रतिक्रया से प्राप्त परिणामों से पता चलता है कि विविध भाषाओं में भारतीय ओरिजिनल्स देखने के मामले में प्राइम विडियो सबसे पसंदीदा चैनल है।
नतीजों ने ‘द फैमिली मैन – न्यू सीज़न’ को 2021 के सबसे पसंदीदा शो के रूप स्थापित किया है। अन्य अमेज़न ओरिजिनल, जैसे कि ‘चाचा विधायक हैं हमारे’ सीजन 2 भी सूची में दावेदार थे। इसी सर्वे में, नेटिज़न्स ने अमेज़न प्राइम विडियो ओरिजिनल ‘फोर मोर शॉट्स सीज़न 3’ को सबसे प्रतीक्षित सीक्वल में से एक बताया है। अपने लॉन्च के बाद से ही ‘द फैमिली मैन’ के नए सीजन ने अपनी मनोरंजक कहानी और शानदार प्रदर्शन के लिए दर्शकों की वाह-वाही लूटी है। इस वजह से अमेज़न ओरिजिनल सीरीज सबकी पहली पसंद बन गयी है । श्रीकांत तिवारी के रूप में मनोज वाजपेयी की दिलचस्प मौजूदगी को दर्शकों ने सफलता का श्रेय दिया है।
सर्वेक्षण के परिणामों से यह बात सामने आई है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर क्या देखा जाये, इसका फैसला करने में आठ में से एक उत्तरदाता (12 प्रतिशत) ने सीरीज की भाषा या उसकी पृष्ठभूमि को महत्वपूर्ण माना। अमेज़न प्राइम वीडियो (एपीवी) ने अपनी शुरूआत से ही ज्यादा से ज्यादा भारतीयों तक पहुँचने के प्रयास में लगातार अपने स्ट्रीमिंग सर्विस पर हाई-क्वालिटी कंटेंट पेश कर रहा है। ओरिजिनल्स से लेकर फिल्मों, डीटीसी टाइटल्स तक, दर्शकों को प्राइम वीडियो पर कंटेंट पसंद आते हैं। यह अबाध रूप से अपनी सीमाओं से बाहर आकर ऐसी कहानियाँ तैयार कर रहा है जो दुनिया भर में एक साथ 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में पहुँच रही हैं।
इसके साथ ही शानदार तरीके से तैयार किये गये ओरिजिनल्स के मामले में अमेज़न प्राइम वीडियो 2020 में प्रथम स्ट्रीमिंग सर्विस बना, जिसने विभिन्न भाषाओं में सर्वाधिक प्रतीक्षित टाइटल्स के साथ डायरेक्ट टू सर्विस (डीटीसी) लॉन्च किया। पिछले साल में ही अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर वर्ल्ड प्रीमियर के लिये फिल्मों के विशाल भंडार देखे गये, जिनमें ‘गुलाबो सिताबो’, ‘शकुंतला देवी’, ‘कुली नंबर 1’, ‘मास्टर’, ‘युवरत्न’, ‘जाति रत्नालू’, ‘सानिया’ शामिल हैं। 2021 में, प्राइम वीडियो ने पहले ही विभिन्न भाषाओं और फॉर्मेट में 25 टाइटल्स जारी कर दिए हैं और वर्ष के बाकी समय में प्रदर्शन के लिए अनेक शो तैयार हैं।