अमेज़न प्राइम वीडियो ने अमेज़न इंडिया ओरिजिनल्स से प्रेरित प्रोफाइल अवतार लॉन्च किये

मुंबई : यदि आपने भी श्रीकांत तिवारी जैसे बहाने बनाने की कला में महारात हासिल कर ली है या कालीन भैय्या की तरह अपने गैंग के सरताज हैं तो आपके पास अमेज़न प्राइम वीडियो पर अपने पसंदीदा किरदार के रूप में आने का मौका है। अपने हालिया लॉन्च किये गये ग्लोबल फीचर,अमेज़न ओरिजिनल प्रोफाइल इमेजेस के क्रम में, अब भारत में प्राइम वीडियो ग्राहक इस सर्विस पर अमेज़न इंडिया ओरिजिनल्स से अपने पसंदीदा किरदार की शख्सियत को अपने प्रोफाइल अवतार के रूप में इस्तेमाल कर पायेंगे।
‘मिर्जापुर’ के मुन्ना त्रिपाठी से लेकर ‘द फैमिली मैन’ के श्रीकांत तिवारी तक, ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज़’ की सिद्धि पटेल से ‘पाताललोक’ के हाथीराम चौधरी, ‘पंचायत’ तक दर्शकों के पास कई ऐसे किरदारों की फेहरिस्त है जिससे वे अपने प्रोफाइल अवतार चुन सकते हैं। इस सर्विस पर हाल ही में लाये गये फीचर में भारतीय ओरिजिनल्स के साथ-साथ कुछ बेहद ही पसंदीदा अंतरराष्ट्रीय ओरिजिनल्स भी शामिल हैं। ये प्राइम वीडियो को सपोर्ट करने वाले सारे डिवाइसेस पर उपलब्ध है, इन इमेजेस को ग्राहक अपने प्रोफाइल को अपडेट करने के लिये आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।
इस नये फीचर के बारे में, सुशांत श्रीराम, डायरेक्टर-मार्केटिंग, अमेज़न प्राइम वीडियो इंडिया का कहना है, “अमेज़न ओरिजिनल्स सीरीज जैसे ‘द फैमिली मैन’ , ‘मिर्जापुर’, ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज़’ , ‘पाताललोक’ और कई ऐसी सीरीज को पूरे देशभर में काफी पसंद किया गया। क्षेत्रीयता की बेहद गहराई से जन्मे और वास्तविक कहानियों वाले हमारे ओरिजिनल्स ने ग्राहकों के सामने ऐसे किरदार पेश किये जो ना केवल पॉप कल्चर का हिस्सा बने, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी में भी अपनी जगह बना ली। अपने ग्राहकों को सही मायने में इमर्सिव एक्सपीरियंस देने के लिये हमें अमेज़न ओरिजिनल से प्रेरित किरदारों वाले प्रोफाइल अवतार को लॉन्च करने में बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है। अमेज़न ओरिजिनल प्रोफाइल को लॉन्च करना फैन्स को शोज़ और उनके पसंदीदा किरदारों से गहराई से जोड़ने को एक और तरीका है।”

error: Content is protected !!