न्यू दिल्ली,16 सितंबर 2021- आपके चेहरे पर मुस्कान इसलिए मायने रखती है क्योंकि यह दो व्यक्तियों के बीच एक सेतु का काम करती है। एक शानदार मुस्कान को बनाए रखने के लिए रेजोवे क्लिनिक एक भरोसेमंद नाम है। इसके अलावा रेजोवे क्लिनिक को डेंटल, स्किन और हेयर ट्रीटमेंट में गहरी समझ और महारथ हासिल है। वहीं, आज क्लिनिक ने अगली पीढ़ी के ‘रेजोव अलाइनर्स‘ के लॉन्च की घोषणा की जो कि सभी उम्र के लोगों के लिए प्रोफेशनल और एडवांस्ड ऑर्थोडोंटिक ट्रीटमेंट के तौर पर काम आएगा।
रेजोव क्लियर अलाइनर्स को विशेष रूप से मौखिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को ठीक करने के लिए डिजाइन किया गया है ताकि ऑर्थोडॉन्टिक सिस्टम की बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके जो गलत संरेखित या टेढ़े दांतों को ठीक करने में उपयोगी हैं। अलाइनर सिस्टम में कस्टम-मेड माउथपीस फिटिंग की एक सीरीज शामिल की गई, जिसमें एक यूनिक डॉक्टर और अनुभवी ऑर्थोडॉन्टिस्टों की एक टीम द्वारा कस्टमाइज किया गया ट्रीटमेंट प्लान शामिल है। अलाइनर्स मार्केट मौजूद ब्रेसिज से बेहतर ऑप्शन हैं जो कि ब्रेसिज की तरह दिखाई भी नहीं देते। इसके अलावा इन्हें मरीज की सहुलियत के हिसाब से बनाया गया जो कि बेस्ट-इन-क्लास मटेरियल के इस्तेमाल से बने हैं। इतना ही नहीं अलाइनर्स डोर-स्टेप सर्विस और आकर्षक फाइनेंस ऑप्शन के साथ आते हैं, जिससे सभी के लिए दांतों का ट्रीटमेंट आसान हो जाएगा।
डॉ. प्रियंका गोयत, ऑर्थोडॉन्टिस्ट और डेंटोफेशियल ऑर्थोपेडिक सर्जन/कॉस्मेटोलॉजिस्ट और रेजोव क्लिनिक की संस्थापक ने कहा, “हमारा लक्ष्य हर उम्र के लोगों को एक सुंदर मुस्कान प्रदान करना है। अलाइर्नस के साथ दांतों को सीधा करना तेजी से बहुत लोकप्रिय हो रहा है क्योंकि पारंपरिक ब्रेसिज असुविधाजनक हैं, जिन्हें आसानी से हटाया नहीं जा सकता है और इसमें ज्यादा रखरखाव की आवश्यकता होती है। रेजोवे अलाइर्नस फिटिंग कस्टम-मेड माउथपीस या ऑर्थोडॉन्टिक सिस्टम के साथ आते है जो सही तरीके से दांतों को ठीक करने में उपयोगी होते है। इन्हें मरीज की सहुलियत के हिसाब से ही डिजाइन किया गया है। हमारा दृष्टिकोण पूरे भारत में लाखों मुस्कानों को रोशन करना है और लोगों को उस बड़ी उज्ज्वल मुस्कान को प्राप्त करने में सहायता करना है जो वे हमेशा चाहते थे और जिसके वे हकदार थे।
इसके अलावा उन्होंने कहा “ग्राहकों की संतुष्टि और आराम हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण हैंा इसलिए, हमारे पास इसे सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए डोरस्टेप डिलीवरी भी है। पिछले कुछ वर्षों में रेजोवे ने कॉस्मेटिक डेंटिस्ट्री, गम ट्रीटमेंट, डेंटल इम्प्लांट, ऑर्थोडॉन्टिक्स, क्राउन एंड ब्रिज, बोटॉक्स, कॉस्मेटोलॉजी, डर्मेटोलॉजी, हेयर ट्रांसप्लांट और पीआरपी ट्रीटमेंट में सबसे भरोसेमंद नामों में से एक होने का मुकाम हासिल किया है। साथ ही हमारे कस्टमर संतुष्टि का रेट 93% से ज्यादा है।”
वैश्विक इनविजिबल अलाइनर्स का बाजार लगातार बढ़ रहा है और हाल की इंडस्ट्री रिपोर्ट के अनुसार, ग्लोबल क्लियर अलाइनर्स का बाजार 2020 में 2.41 अरब अमेरिकी डॉलर का हैा भारत और चीन ( एपीएसी क्षेत्र) के नेतृत्व में विकास के साथ 2021-2028 के दौरान 10.04 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है।
रेजोव क्लिनिक को अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे द्वारा समर्थित किया जाता है, जिसमें सर्वश्रेष्ठ-इन-क्लास तकनीक भी शामिल है। हमारा आधुनिक अनुसंधान विंग हमें चिकित्सा विज्ञान में नए वैश्विक रुझानों के साथ आगे रहने में सक्षम बनाता है, जिससे उन्हें अपने स्वयं के प्रक्रियाओं और सेवाओं के सेट को फिर से बनाने में मदद मिलती है, इसलिए हम अपने ग्राहकों एक बेहतर अनुभव प्रदान करते हैं।