आईएफएसईसी इंडिया 2021 में प्रमा ने छोड़ा खास असर

नई दिल्ली, 15 दिसंबर 2021: आत्मनिर्भर भारत के ध्येय का सही मायनों में प्रतिनिधित्व करने वाली देश की पहली कंपनियों में से एक प्रमा इंडिया ने हाल ही में सम्पन्न आईएफएसईसी इंडिया में भाग लेकर अपनी विशेषज्ञ पहचान कायम की है। आईएफएसईसी इंडिया दक्षिण एशिया की सबसे बड़ी सुरक्षा, नागरिक सुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा प्रदर्शनी है। तीन दिनों के दौरान प्रमा इंडिया के स्टॉल पर 6000 से अधिक आगंतुक आए और सुरक्षा एवं निगरानी के क्षेत्र में कंपनी द्वारा प्रस्तुत किए जा रहे समाधानों व सेवाओं में उन्होंने खास दिलचस्पी ली।
भारत सरकार के ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम से प्रोत्साहित हो कर प्रमा इंडिया ने भारत की पहली विश्व स्तरीय विनिर्माण सुविधा स्थापित की है जो भारत को एक वैश्विक विनिर्माण एवं निर्यात केन्द्र के तौर पर स्थापित करेगी। कंपनी इस लक्ष्य के लिए प्रतिबद्ध है की वह वीडियो सुरक्षा उत्पादों के स्वदेशी विनिर्माण के जरिए भारत को सशक्त करेगी। इसके आर एंड डी सेंटर को निरंतर बदलती टेक्नोलॉजी व नवोन्मेष को ध्यान में रख कर विकसित किया गया है और कंपनी अपने हार्डवेयर एवं सॉफ्टवेयर को उसी हिसाब से अपडेट करती है।
इस तस्वीर में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स, भारत सरकार की इलेक्ट्रॉनिक सिक्युरिटी स्टैंडर्ड कमिटी सदस्य श्री जी बी सिंह आशिष धाकन और सम्प्रेषण क्षेत्र की जानीमानी हस्ती व कॉन्सोशिया ऐडवाइज़री के संस्थापक दीपक जॉली के साथ मौजूद हैं।
आईएफएसईसी इंडिया 2021 का समापन इस सप्ताह नई दिल्ली में हुआ।

error: Content is protected !!