पंकज सिंह बने प्रदेश महासचिव

समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीश राजा ने शुक्रवार को सपा कार्यकर्ता पंकज सिंह को मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया। नव मनोनीत प्रदेश सचिव ने कहाकि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान है, समाजवादी पार्टी सरकार के दौरान किए गए विकास कार्यो के दम पर विधान सभा चुनाव 2022 में जनपद की सभी सींटो के साथ साथ प्रदेश में सपा प्रत्याशी जीत दर्ज कराकर एक बार फिर से सपा की सरकार राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सीएम बनाने का कार्य करेगे। इस मौके पर सपा से प्रदेश सचिव वीर बहादुर सिंह, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष कुंवर विनोद सिंह, एडवोकेट विपिन यादव, एडवोकेट खजान सिंह, एडवोकेट मनोज गुप्ता, चंद्रकांत पाल, सौरभ श्रीवास्तव गुंजन, मनीष उपाध्याय, अंकुर मिश्रा गोलू, ललित मिश्रा समेत अन्य तमाम लोगों ने बधाई दी।

error: Content is protected !!