ताज दूसरी बार बना भारत का सबसे मजबूत ब्रांड

मुंबई, 03 जून 2022: भारत की सबसे बड़ी हॉस्पिटैलिटी कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (आईएचसीएल) ने घोषणा की है की उनका प्रतिष्ठित ब्रांड – ताज सबसे मजबूत भारतीय ब्रांड्स की सूची में एक बार फिर नंबर 1 ब्रांड के रूप में उभरा है। ब्रांड फाइनेंस द्वारा उनकी प्रतिष्ठित ‘इंडिया 100 2022 ‘ रिपोर्ट में ताज को सबसे मजबूत भारतीय ब्रांड के रूप में स्थान दिया गया है।
इस घोषणा के बारे में इंडियन होटल्स कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री पुनीत छतवाल ने कहा, “हमारे लिए यह बेहद सम्मान की बात है कि हमारे प्रतिष्ठित ब्रांड ताज ने इस वर्ष सभी क्षेत्रों में भारत के सबसे मजबूत ब्रांड के रूप में दोबारा यह शीर्ष स्थान हासिल किया है। इससे पूर्व वर्ष 2020 में ताज को यह सम्मान हासिल हो चुका है और ब्रांड फाइनेंस द्वारा वर्ष 2021 में दुनिया के सबसे मजबूत होटल ब्रांड के रूप में रेटिंग हासिल करने वाला यह पहला भारतीय ब्रांड बना।”
“यह सम्मान हाल के समय में तमाम चुनौतियों के बावजूद स्वयं को प्रासंगिक बनाए रखने और उद्योग में सर्वोत्तम प्रदर्शन करने हेतु हमारी रणनीतिक पहलों की पुनर्कल्पना में हमारी दक्षता का प्रमाण है। इस क्रम में, हम महामारी के खिलाफ राष्ट्र की लड़ाई का समर्थन करके समुदाय के लिए प्रतिबंध रहे हैं। यह सम्मान हमारे मेहमानों, कर्मचारी और हमारे सभी हितधारकों के निरंतर विश्वास की पुष्टि करता है जिसे हम लगातार मजबूत बनाए रखेंगे।”
दुनिया की प्रमुख स्वतंत्र ब्रांड मूल्यांकन कंसलटेंसी द्वारा जारी इस रिपोर्ट में, ताज ने 100 में से 88.9 ब्रांड स्ट्रेंथ इंडेक्स स्कोर हासिल किया है और तत्संबधित एलीट AAA ब्रांड स्ट्रेंथ रेटिंग हासिल की है जो इसे विपणन निवेश, शेयरधारक इक्विटी, और व्यवसाय प्रदर्शन जैसे कारकों के आधार पर दी गई है।
ब्रांड फाइनेंस, किसी ब्रांड की ब्रांड स्ट्रेंथ को इसके प्रतिस्पर्धियों के सापेक्ष अप्रत्यक्ष मापकों के आधार पर ब्रांड के प्रदर्शन की प्रभावकारिता के रूप में परिभाषित करता है। प्रत्येक ब्रांड को 100 में से बीएसआई स्कोर दिया जाता है, जिसे ब्रांड वैल्यू की गणना में शामिल किया जाता है। गणना के आधार पर, प्रत्येक ब्रांड को क्रेडिट रेटिंग के समान प्रारूप में AAA तक की रेटिंग दी जाती है।

error: Content is protected !!