*उपनिरीक्षक / प्लाटून कमाण्डर भर्ती – 2025*

_*5 अक्टूबर से साक्षात्कार का प्रथम चरण*_
अजमेर, 22 सितंबर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा उपनिरीक्षक / प्लाटून कमाण्डर, 2025 {गृह (ग्रुप-1) विभाग} के पदों हेतु प्रथम चरण के साक्षात्कार दिनांक 5 अक्टूबर 2026 से 16 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किये जायेंगे।
साक्षात्कार के समय समस्त अभ्यर्थी स्वयं का नवीनतम पासपोर्ट साईज रंगीन फोटो, नवीनतम स्पष्ट फोटोयुक्त मूल पहचान-पत्र एवं समस्त मूल प्रमाण-पत्र मय फोटो प्रति के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करें अन्यथा साक्षात्कार से वंचित कर दिया जायेगा। अभ्यर्थियों के साक्षात्कार पत्र आयोग की वेबसाइट पर यथासमय अपलोड कर दिये जायेंगे।
error: Content is protected !!