मुंबई : एक्सक्लूसिव एफ-पेस एसवीआर एडिशन 1988 जगुआर एसयूवी की शानदार परफॉर्मेंस वाली एसयूवी का पहला लिमिटेड एडिशन है। उपभोक्ताओं की व्यक्तिगत जरूरतों को ध्यान में रखकर इसे एसवी बीस्पोक में बनाया गया है। दुनिया भर में इस मॉडल की केवल 394 एसयूवी उपलब्ध हैं।
जगुआर की रेसिंग कारों की समृद्ध विरासत से प्रेरित होकर भावनात्मक विशेषता वाली एसयूवी में खासतौर से मिडनाइट एमेथिस्ट पेंट किया है। इसमें वैकल्पिक रूप से शैपेंन गोल्ड साटन रंगों में ठोस अल्यूमीनियम धातु से निर्मित 55.88 सेमी के मिश्र धातु के पहिये लगाए गए हैं। इसके बाहरी और भीतरी भाग पर सनसेट गोल्ड साटन कलर का विस्तार किया गया है । इसके साथ ही उपभोक्ताओं को इस एसयूवी में एसवी बीस्पोक का शानदार कारीगरी से निर्मित ग्राफिक “वन ऑफ 394” भी लिखा मिलेगा।
इस एसयूवी को एडिशन 1988 नाम 1988 की वर्ल्ड स्पोर्ट्स प्रोटोटाइप चैंपियनशप की विजेता कार एक्सजेआर-9 की रेसिंग में मिली सफलता को याद करते हुए दिया गया है।
जगुआर में स्पेशल व्हीकल्स ऑपरेशंस के कमर्शल डायरेक्टर मार्क टर्नर ने कहा, “2019 में लॉन्च किए जाने के बाद से जगुआर एफ-पेस एसवीआर ने खुद को जबर्दस्त चरित्र की बेहतरीन और शानदार हाई परफॉर्मेंस कार के रूप में खुद को स्थापित किया है। एसयूवी की इन विशेषताओं के साथ इसमें एसवी बेस्पोक के विशेषज्ञों की ओर से उपभोक्ताओं की व्यक्तिगत जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई फीचर्स जोड़े हैं। इससे पहले एसयूवी में इतनी विशेषताएं नहीं दी गई थीं, जो इस गाड़ी में दी गई हैं। इससे एफ-पेस एडिशन 1988 और अधिक सम्मोहित कर उपभोक्ताओं को अपनी और आकर्षित करती है। इस एसयूवी की काफी कम मात्रा में उपलब्धता के साथ हमें यह विश्वास है कि यब एफ-पेस एसवीआर सबसे पसंदीदा कार बन जाएगी। मिडनाइट एमेथिस्ट ग्लास पेंटवर्क एक नया रंग है, जिसे केवल जगुआर एफ-पेस एसवीआर एडिशन के उपभोक्ताओं को ऑफर किया गया है।”
जगुआर के स्पेशल व्हीकल ऑपरेशंस विभाग के क्रिएटिव डायरेक्टर रिचर्ड वूली ने कहा, “एफ-पेस एसवीआर एडिशन 1988 का डिजाइन जगुआर की बेहद सहनशीलता वाली ऐतिहासिक रेसिंग कारों से प्रेरित है। कार पर किया गया मिडनाइट एमेथिस्ट ग्लास पेंटवर्क तब तक काला नजर जाता है, जब तक इस कार पर सूरज की चमकती किरणें नहीं प़डती। इससे एसवीआर के बाहरी भाग की खूबसूरती और गतिशीलता और बढ़ जाती है। इस नाटकीय अल्ट्रा मैटेलिक ग्लॉस फिनिश को हसिल करने के लिए कंपनी ने अपने मनचाहे गहरे रंग को निर्मित करने के लिए 40 से ज्यादा वैरिएशंस का आकलन किया है।”
एडिशन 1988 ने अनूठे ढंग से सनसेट गोल्ड सैटिन जगुआर लीपर और टेलगेट पर स्क्रिप्ट को दिया है। हर फ्रंट विंग पैनल पर लेजर का नक्काशी से उभारा गया एडिशन 1988 का लोगो भी मिलता है।
एफ-पेस एसवीआर के ब्लैक पैक कंपोनेंट्स के अलावा ग्लॉस ब्लैक फिनिश का विस्तार एसयूवी के दरवाजे की मिरर कैप, ब्रेक कैलिपर्स, व्हील सेंटर कैप्स और एसवीआर बैज के आर लेटर पर भी मिलता है।
एसयूवी के फिर से सुधारे गए और विलासिता से भरपूर केबिन को और निखारते हुए इसमें ओपन-पोर कार्बन फाइबर फिनिशर्स को शामिल किया गया है। एडिशन 1988 की सीटों को बनाने के लिए सेमी-एनिलाइन एबोनी लेदर का प्रयोग किया है। एसयूवी के अलग-अलग हिस्सों पर विशेष रूप से सनसेट गोल्ड साटन को विस्तार दिया है। इसके डैशबोर्ड, स्टीयिरंग व्हील्स के स्पोक्स, गियर बदलने वाले पैडल और गर्म तथा ठंडी फ्रट परफॉर्मेंस सीट पर सनसट गोल्ड साटन रंग दिखाई देता है।
स्टीयिरिंग व्हील पर जगुआर लीपर और हॉर्न रिंग पर सैटिन ब्लैश फिनिश की गई है। चमकती ट्रेडप्लेट्स, और डैशबोर्ड पर खूबसूरत एसवी बीस्पोक और एडिशन 1988 ब्रांडिंग पैकेज को पूर्ण करती है।
जगुआर में व्हील पर्सनलाइजेशन के निदेशक मार्क वाइक्स ने कहा, “एडिशन 1988 हमारे बीस्पोक से शुरू हुआ। इन कारों के निर्माण में जगुआर की डिजाइनिंग टीम ने पूर्व में रेस में विजेता रही प्रतिष्ठित स्पोर्ट्स कारों से प्रेरणा ली है। इसके नतीजों के तौर पर हमें तरह-तरह के रंग, आकार और फीचर्स का संगम मिला है, जो स्पोर्ट्स कारों की सफलता का जश्न मनाने के साथ एफ-पेस एसवीआर को और ज्यादा आकर्षक बनाता है।”
एफ-पेस एसवीआर जगुआर की जबर्दस्त परफॉर्मेंस देने वाली एसयूवी है। यह जगुआर 5.0 । वी8 के सुपरचार्ज्ड पेट्रोल इंजन से पावर्ड है। यह केवल चार सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है।
स्पेशल व्हीकल ऑपरेशंस के विशेषज्ञों की टीम की ओर से निर्मित और विकसित किए गए तकनीकी अपग्रेडेशन का पूरा पैकेज एफ-पेस एसवीआर की शानदार परफॉर्मेस सुनिश्चित करता है। यह इसे रोजाना इस्तेमाल करने की क्षमता पर कोई असर नहीं डालता।
स्लाइडिंग पैनोरोमिक रूफ के साथ कार का शानदार विलासिता से भरपूर केबिन, हेड अप डिस्प्ले और नई कनेक्टिविटी तकनीक में वायरलेस डिवाइस चार्जिंग शामिल है। इससे एफ-पेस एसवीआर एडिशन 1988 का असाधारण परफॉर्मेंस वाली परिष्कृत एसयूवी का और निखरा रूप सामने आता है।
पिवी के प्रो इंफोटेनमेंट सिस्टम में अब व्हाट3 वडर्स2 को भी शामिल किया गया है। इसका मतलब यह है कि 3 शब्दों के अनोखे सिट्रंग्स का प्रयोग कर दिशाओं को सेट किया जा सकता है, जो 3 वर्गमीटर की जगहों से सटीक रूप से मेल खाते हैं।
एसवीआर एडिशन 1988 एफ-पेस रेंज की जबर्दस्त परफॉर्मेस देने वाली एसयूवी है। इसके बारे में और अधिक जानने के लिए कृपया https://www.jaguar.in/about-jaguar/special-vehicle-operations/jaguar-f-pace-svr-edition-1988.html को विजिट करें ।