पावर स्टार पवन सिंह और स्मृति सिन्हा का बोलबम गाना ‘गेरुआ ओढ़निया’ ने तोड़ा रिकॉर्ड, नंबर 4 पर कर रहा ट्रेंड

पावर स्टार पवन सिंह का जादू भोले बाबा के भक्तों पर खूब चल रहा है, जिसके बाद उन्होंने सफलता की एक और लकीर खींच दी है। उनका नया बोलबम गाना ‘गेरुआ ओढ़निया’ रिलीज के साथ रिकॉर्ड ब्रेकर रफ्तार से व्यूज हासिल कर रहा है। यह गाना पवन सिंह के ऑफिशियल यूट्यूब से जारी हुआ है। और एक ही दिन में नंबर 4 पर ट्रेंड कर रहा है। पवन का यह लगातार दूसरा गाना है, जिसकी बादशाहत यूट्यूब पर देखने को मिल रही है।

Link : https://youtu.be/v81Ad5fPRYo

वहीं, गाना ‘गेरुआ ओढ़निया’ में पवन सिंह एक बार फिर से स्मृति सिन्हा के साथ नजर आए हैं। दोनो की केमेस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आती रही है। इसका जलवा गाना ‘गेरुआ ओढ़निया’ में भी देखने को मिल रहा है। इस गाने में पवन सिंह के साथ शिल्पी राज की मखमली आवाज गाने में चार चांद लगाने वाली है। तभी पवन सिंह का यह गाना देवघर जा रहे तमाम शिव भक्तों के फोन में सुना जा सकता है। इसके अलावा पवन सिंह के फैंस भी इस गाने को खूब प्यार और दुलार से रहे हैं।

पवन सिंह की माने तो बाबा भोलेनाथ और प्यार करने वाली भोजपुरी जनता का आशीर्वाद से यह सब संभव है। उनके लिए गाना अच्छा लगता है। आगे भी वे कई रोचक गाने लेकर आनेवाले हैं। गाना ‘गेरुआ ओढ़निया’ का लिरिक्स विजय चौहान का है। म्यूजिक आर्या शर्मा का है। निर्देशक गोल्डी जायसवाल और पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।

error: Content is protected !!