केकड़ी 23 जुलाई(पवन राठी)
मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी केकड़ी के तत्वावधान में आयोजित *बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान प्रशिक्षण
के चतुर्थ व अंतिम चरण आज विधिवत समापन राउमावि केकड़ी में हुआ।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य देवगांव श्री भंवर लाल जी जाट रहे, वहीं अध्यक्षता कार्यवाहक प्रधानाचार्य राउमावि केकड़ी शिव प्रकाश मीणा ने की। विशिष्ट अतिथि के रुप में सदर्भ व्यक्ति श्री नवल जांगिड़ व रामेश्वर प्रसाद चौधरी उपस्थित रहे।
समापन समारोह में संबोधित करते हुए श्री जाट ने सभी संभागीयों को प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान व शिक्षण विधाओं को अपने विद्यालय में जाकर सभी विद्यार्थियों को प्रदान करने हेतु निर्देशित किया।
कार्यक्रम में ब्लॉक के दक्ष प्रशिक्षकों रामरतन मीणा, रामधन कुमावत, रामसहाय मीणा व भवानी सिंह का भी ब्लॉक कार्यालय द्वारा स्वागत सम्मान किया गया।
साथ ही चारों प्रशिक्षण चरणों में सहयोग देने वाले कार्यालय के प्रभारी संदर्भ व्यक्ति रामधन गुर्जर, जगदीश गुर्जर, कुसुमलता अरोड़ा ,पुष्पेंद्र सिंह व हनुमान सिंह का भी संभागीयों द्वारा अभिनंदन किया गया।
अंत मे अतिथियों ने सभी संभागियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किए।