बेंगलूरु, नवंबर 2022 : अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय, बेंगलूरु ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप बनाए और संरचित किए गए अपने नए चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश की घोषणा की है। जिसमें आवेदन करने की अंतिम तिथि प्रवेश हेतु पहला दौर 24 नवंबर2022 प्रवेश हेतु दूसरा दौर 16 मार्च 2023, राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा पहला दौर 24 दिसंबर 2022 प्रवेश हेतु दूसरा दौर 16 अप्रैल 2023 है इन कार्यक्रमों का उद्देश्य अत्यधिक प्रेरित, सामाजिक रूप से जागरूक और स्व-अध्ययन में सक्षम चिंतनशील युवा नागरिकतैयार और विकसित करना है। कार्यक्रमों में चार एकीकृत तत्व शामिल हैं –सूक्ष्म अध्ययन के लिए एक मुख्य विषय, एक अंतर्विषयक घटक जिसमें व्यावसायिक तैयारी पर केंद्रित एक गहन इंटर्नशिप शामिल है, समाज से बेहतर ढंग से जुड़ने की क्षमता विकसित करने के लिए तैयार किए गए मूलभूत पाठ्यक्रमों का संग्रहऔर रुचियों की व्यापक खोज की छूट देने वाली लचीली क्रेडिट्स की पूर्ण श्रृंखला।
अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय,भोपाल, शैक्षणिक वर्ष जुलाई 2023 से सेवाएं प्रदान करने के लिए तैयार है, और यहाँ भी इसी तरह के स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रम प्रस्तुत कराए जाएंगे, जो संबद्ध स्वीकृति के अधीन है। भोपाल परिसर के पहले चरण का निर्माण पूर्ण चुका है।
बेंगलूरु में विश्वविद्यालय में उपलब्ध स्नातक कार्यक्रम हैं,अर्थशास्त्र/अंग्रेज़ी/इतिहास/दर्शन/सामाजिक विज्ञान में चार वर्षीय बी.ए. ऑनर्स, जीव विज्ञान/रसायन विज्ञान/गणित/भौतिकी/पर्यावरण विज्ञान और सस्टेनेबिलिटी में चार वर्षीय बी.एससी. ऑनर्स, जीव विज्ञान/रसायन विज्ञान/गणित/भौतिकी में चार वर्षीय बी.एससी. बी.एड. ।
यह कार्यक्रम कुछ इस तरह छात्रों की मदद करते हैं- आलोचनात्मक समझ और सोचने की क्षमता के साथ सक्रिय, स्व-निर्देशित शिक्षार्थी बनने की तैयारी। भारत में चुनौतीपूर्ण सामाजिक वास्तविकताओं से जुड़ना। चुने हुए मुख्य विषय की गहन विषयात्मक समझ विकसित करना। अंतर्विषयक व्यापकता और व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करना, जो रुचि के क्षेत्रों में व्यावसायिक अवसर और रोजगार संबंधी योग्यता प्रदान करती है। विषयों और विशेषज्ञताओं की एक विस्तृत श्रृंखला का अन्वेषण करना।
प्रवेश प्रक्रिया और तिथियां : प्रवेश प्रक्रिया के दो दौर होंगे। छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए छात्रों के वैयक्तिक साक्षात्कार आयोजित किए जाएँगे।
विश्वविद्यालय स्पष्ट रूप से एक समावेशी और विविधतापूर्ण छात्र निकाय निर्मित करने के लिए प्रतिबद्ध है। विश्वविद्यालय व्यापक आवश्यकता-आधारित छात्रवृत्ति (पूर्ण और आंशिक) प्रदान करता है, जिसमें शिक्षण शुल्क, आवास व्यय और भोजन शुल्क शामिल हैं।