राजधानी फिर शर्मसार, अब बाप ने बेटी से किया दुराचार

दिल्ली में गैंगरेप का मामला अभी शांत हुआ ही नहीं था कि एक और हैवानियत की वारदात सामने आ गई। इस बार तो हद ही पार हो गई। पिता ने बाप-बेटी के रिश्ते को तार-तार कर दिया। वहीं मयुर विहार में पड़ोसी ने छात्रा के साथ रेप किया।

दिल्ली के बुराड़ी थाना क्षेत्र में सात बर्षीय बेटी के साथ अप्राकृतिक यौनाचार किए जाने का मामला सामने आया है। इसका खुलासा होने पर खुद पत्नी ने अपने पति के खिलाफ बुराड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई।

वहीं मयुर विहार में भी नौवीं की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने पड़ोसी आरोपी युवक के साथ उसकी मदद करने वाले नाबालिग को भी गिरफ्तार कर लिया है। दिन पर दिन यह घटनाएं बढ़ती ही जा रही है।

पिता द्वारा बच्ची के शोषण किए जाने के बाद बच्ची की चिकित्सकीय जांच कराई गई। जांच में अप्राकृतिक यौनाचार की पुष्टि होने के बाद बुराड़ी थाना पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक बच्ची का परिवार संतनगर इलाके में रहता है। बच्ची तीन जनवरी की शाम घर में अकेली थी। इसी दौरान उसके 42 वर्षीय पिता ने बच्ची के साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया। बच्ची के शोर मचाने पर जब उसकी मां कमरे में पहुंची तो वह स्तब्ध रह गई। आरोपी वहां से फरार हो गया। बच्ची द्वारा सारी बात बताने पर उसकी मां ने इसकी शिकायत पुलिस में की। बाद में बच्ची को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया। उधर बुराड़ी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को इलाके से ही धर दबोचा।

उधर, मयुर विहार थाने की पुलिस के अनुसार पीड़ित परिवार के साथ मयूर विहार इलाके में रहती है। वह घर के पास सरकारी स्कूल में नौवीं में पढ़ती है। शुक्रवार शाम को वह घर में अकेली थी। इस बीच पड़ोसी युवक और नाबालिग उसके घर में घुस आए। युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका साथी उसकी मदद करता रहा। बाद में जान से मारने की धमकी देकर दोनों फरार हो गए।

छात्रा ने शनिवार को माता-पिता को बताया। रविवार को पुलिस से शिकायत की गई। छात्रा के बयान पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पुलिस ने आरोपी युवक व उसके 17 वर्षीय साथी को गिरफ्तार कर लिया।

error: Content is protected !!