ओईएम को उपभोक्ताओं में उत्साह बनाए रखने के लिए मूल्य एवं अनुभव सृजन पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत

गुरुग्राम, दिसंबर, 2023- भारत में उपभोक्ताओं के बीच स्मार्ट डिवाइस में कमी आई है। यह तथ्य टेकआर्क द्वारा जारी इंडिया कनेक्टेड कंज्यूमर रिपोर्ट 2024 के चौथे संस्करण में सामने आया है। हर वर्ष, टेकआर्क भारत में जुड़े हुए उपभोक्ताओं के बारे में अंतर्दृष्टि और रुख जारी करती है जो विभिन्न स्मार्ट डिवाइस को अपनाने और उनकी तरजीह से जुड़ा होता है। इन डिवाइस को इस प्रकार वर्गीकृत किया जाता हैः स्मार्ट पर्सलन- लैपटॉप जिसमें क्रोमबुक्स, टैबलेट पीसी, वियरेबल्स शामिल हैं। स्मार्ट एंटरटेनमेंट- स्मार्ट टीवी, स्ट्रीमिंग डिवाइस, स्मार्ट स्पीकर्स। स्मार्ट कंफर्ट एवं कनविनिएंस- स्मार्ट लाइट्स, स्मार्ट स्विच, स्मार्ट एयर प्यूरीफायर, स्मार्ट एसी, स्मार्ट वाटर प्यूरीफायर, स्मार्ट हीटर। स्मार्ट होम इंफ्रा- राउडर, थर्मोस्टैट, आईआर ब्लास्टर। स्मार्ट सिक्युरिटी- स्मार्ट सर्विलांस कैमरा, स्मार्ट डोर लॉक, स्मार्ट वीडियो डोरबेल। स्मार्ट होम एप्लायंसेज- स्मार्ट वाशिंग मशीन, स्मार्ट वैक्यूम क्लीनर, स्मार्ट एयर फ्रायर, स्मार्ट ओवन।

इस अंतर्दृष्टि एवं रुख का आधार भारत में 2500 जुड़े हुए उपभोक्ताओं के बीच सर्वेक्षण, सेकेंडरी डेटा और ई-कॉमर्स मार्केट में बेचे गए ऐसे स्मार्ट डिवाइस के 400 से अधिक एसकेयू के रिव्यू एवं रेटिंग का विश्लेषण है।

इस रिपोर्ट की मुख्य बातों को साझा करते हुए टेकआर्क के संस्थापक और मुख्य विश्लेषक फैसल कावुसा ने कहा, यहां सबसे चिंताजनक बात यह सामने आई है कि इन स्मार्ट डिवाइस में उपभोक्ताओं की रुचि घट रही है क्योंकि ये डिवाइस उन्हें एक सीमा से परे वास्तविक मूल्य देने में विफल हैं। इस पूरे बाजार की वृद्धि को गति देने के लिए उपभोक्ताओं में उत्साह बनाए रखना जरूरी है जिसके लिए इन डिवाइस में उल्लेखनीय मूल्य जोड़ने की जरूरत है। हम पहले ही स्मार्टफोन बाजार में स्थिरता आती देख रहे हैं। अन्य स्मार्ट डिवाइस में यदि हम उपभोक्ताओं के लिए मूल्य भागफल में सुधार करें तो हमारे पास संभावना है।

फैसल ने कहा, इस मूल्य को सामने लाने में चिपसेट एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहा है क्योंकि यह किसी भी डिवाइस की क्षमताओं एवं कार्यों को परिभाषित करता है। स्मार्ट डिवाइस में भी यह महत्वपूर्ण है कि ओईएम मूल्य सृजन करने और आनंददायक अनुभवों के लिए चिपसेट के चयन को एक महत्वपूर्ण निर्णय के तौर पर लें और टेक्नोलॉजी प्रदाताओं के साथ गठबंधन करें।

रिपोर्ट में स्मार्ट डिवाइस को लेकर खास बातें -कुल मिलाकर स्मार्ट डिवाइस की स्वीकृति बढ़ रही है, लेकिन साल दर साल वृद्धि इन्क्रिमेंटल है जो ना केवल इस वृद्धि को संकुचित करेगी, बल्कि लाभप्रदता पर भी दबाव बनाएगी जिसके परिणाम स्वरूप इस बाजार से कुछ ओईएम गायब हो जाएंगे और यह बाजार संघटित होगा। कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स वर्ग जिसे स्मार्ट कंफर्ट एंड कनविनिएंस के तहत परिभाषित किया जाता है, संभावना के अनुरूप स्वीकृति दर्ज नहीं कर रहा है। यहां तक कि जो उपभोक्ता इन वर्गों के भीतर स्मार्ट विकल्प अपनाते हैं वे या तो ऐसे फीचर्स का उपयोग कभी नहीं करते या फिर अच्छा फीचर होने की वजह से इसे खरीदते हैं। स्मार्ट पर्सनल वर्ग में क्रोमबुक्स में पिछले वर्ष के मुकाबले अपनाने में गिरावट दर्ज की गई है। इसका कारण है कि यह उतना सुविधाजनक बनकर नहीं उभरा जितना इसे पर्सनल कंप्यूटिंग के विकल्प के रूप में समझा गया। इसके अलावा, एंड्रायड के भीतर टैबलेट पीसी बेहतर विकल्प के तौर पर देखे जा रहे हैं जिसमें कुछ ओईएम जैसे शियाओमी और वनप्लस ने 2023 में अपना पोर्टफोलियो बढ़ाया है। स्मार्ट टीवी सबसे उदीयमान डिवाइस के तौर पर उभर रहा है। घरेलू स्तर पर हर उपभोक्ता एक स्मार्ट टीवी खरीदने की संभावना तलाश रहा है। मोबाइल फोन की तरह जहां लगभग हर कोई इसे रखने की आकांक्षा रखता है, हर घर एक स्मार्ट टीवी रखने की इच्छा रखता है। मोबाइल फोन के बाद टेलीविजन के ऐसा दूसरा डिवाइस बनने की संभावना है जिसमें तेज वृद्धि देखी जाएगी। स्मार्ट लाइट्स को छोड़कर कोई अन्य स्मार्ट कंफर्ट एंड कनविनिएंस डिवाइस उपभोक्ताओं की नजर में उदीयमान नहीं दिखता। इस वर्ग को मूल्यवर्धन की दृष्टि से दुरुस्त करने की जरूरत है।

स्मार्ट कैमरा में किफायती एवं विश्वसनीय विकल्प इस वर्ग में वृद्धि को और गति दे रहा है। कुल मिलाकर स्मार्ट सिक्युरिटी वर्ग स्वीकृति के मामले में वृद्धि दर्ज कर रहा है क्योंकि सुरक्षा एवं निगरानी एक प्राथमिकता बनी हुई है। स्मार्ट होम एप्लायंसेज एक अन्य ऐसा वर्ग है जो उपभोक्ताओं को इसे रखने के लिए पर्याप्त रूप से यकीन नहीं दिला सकता। इन विकल्पों पर उपभोक्ता विचार करें, इसके लिए जरूरी है कि इसमें मूल्यवर्धन किया जाए। स्मार्ट होम इंफ्रा डिवाइस में राउटर को छोड़कर जोकि एक स्मार्ट होम के लिए आवश्यक है, अन्य डिवाइस को बहुत अधिक नहीं अपनाया जा रहा है। यद्यपि आईआर ब्लास्टर ने कुछ अच्छी वृद्धि इस वर्ष दर्ज की है। स्मार्ट डिवाइस के चयन को लेकर निर्णय में उपभोक्ता इसके फीचर्स और बनावट को लेकर अधिक जानकारी ले रहे हैं। उपभोक्ता इन डिवाइस का वास्तविक मूल्य देखना चाहते हैं और इसलिए वे फीचर्स और कार्यों के बारे में और साथ ही इनमें लगे कंपोनेंट के बारे में गहरी जानकारी लेते हैं। इससे उन्हें इसके निष्पादन और अनुभव के बारे में पता चलता है जिसकी उम्मीद वे इसे खरीदते समय करते हैं। चिपसेट को लेकर जागरूकता के लिहाज से मीडियाटेक एक लीडर के तौर पर उभरी है। चिपसेट के बारे में उपभोक्ता जागरूकता और एक चिपसेट निर्माता के तौर पर मीडियाटेक के बारे में जागरूकता पिछले साल के मुकाबले बढ़ी है। चिपसेट की फैमिलीज़ में डायमेन्सिटी पोर्टफोलियो को लेकर उपभोक्ताओं के बीच जागरूकता 2023 में बढ़ी है। अन्य चिपसेट निर्माताओं को भी अपने ब्रांड और पोर्टफोलियो के बारे में जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है।

स्मार्ट टीवी चयन के बारे में रिपोर्ट में खास बातें -स्मार्ट टीवी के भविष्य को 3आई- इमर्सिव एक्सपीरिएंस इंटेलिजेंट फीचर्स और इंट्यूटिव एप्लीकेशंस से गति मिलेगी। इसके लिए अधिक शक्तिशाली प्रोसेसर्स की जरूरत पड़ेगी जिसमें एआई प्रोसेसिंग सहित उभरती क्षमताएं हों। डिसप्ले आकार के लिहाज से अधिक बड़े आकार के स्क्रीन (55-65 इंच) की ओर झुकाव उपभोक्ताओं में तेजी से बढ़ रहा है। साथ ही वे ऑडियो एवं वीडियो एनहांसमेंट को भी तवज्जो देते हैं जहां डॉलबी ने जागरूकता एवं उपयोग के मामले में अपनी लीडरशिप स्थापित की है। जनवरी-सितंबर 2023 में लांच 97 प्रतिशत स्मार्ट टीवी में डॉलबी एटमोस का फीचर शामिल है। एंड्रायड ओएस स्मार्ट टीवी के लिए डिफाल्ट ओएस के तौर पर उभर रहा है। जनवरी-सितंबर 2023 के बीच लांच 73 प्रतिशत स्मार्ट टीवी गूगल के ओएस से लैस थे। उपभोक्ता लगभग नेक्ड आई रिजोल्यूशन पसंद कर रहे हैं। इसके परिणाम स्वरूप जनवरी- सितंबर, 2023 में लांच हर तीन में से दो स्मार्ट टीवी में 4के रिजोल्यूशन थे। जनवरी-सितंबर 2023 के दौरान लांच अधिकतम स्मार्ट टीवी को मीडियाटेक ने ताकत प्रदान की। लांच किए गए इन स्मार्ट टीवी में से 32 प्रतिशत में मीडियाटेक चिपसेट लगे थे।

वर्ष 2024 के लिए परिदृश्य उपभोक्ताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए जिससे इन उत्पादों की बिक्री बढ़ सके, स्मार्ट डिवाइस के ओईएम और टेक्नोलॉजी प्रदाताओं को मूल्य सृजन करने और अनुभवों को नए सिरे से परिभाषित करने के लिए और अधिक गहरा गठबंधन करने की जरूरत पड़ेगी। उपभोक्ताओं के अधिक परिपक्व होने के साथ वे वैल्यू चेन में गहराई में उतरना चाहेंगे जहां वे टेक्नोलाजी के बारे में अधिक समझना और सीखना चाहेंगे और इन डिवाइस को ताकत प्रदान करने वाले कंपोनेंट सप्लायर्स के बारे में जानना चाहेंगे। स्मार्ट टीवी जैसे कुछ वर्गों में उपभोक्ताओं की प्रमुख चिंताओं में से एक चिंता यह है कि कई ओईएम कंपोनेंट विनिर्माताओं के बारे में जानकारी नहीं देना चाहते हैं जिससे उपभोक्ताओं को उनकी गुणवत्ता और विश्वसनीयता को लेकर भरोसा नहीं होता। उपभोक्ता चाहता है कि स्मार्ट डिवाइस ओईएम, स्मार्टफोन ओईएम की तरह पारदर्शी हों जो अपने प्रमुख कंपोनेंट सप्लायर्स के बारे में जानकारी नहीं छिपाते जैसे चिपसेट निर्माता, डिसप्ले सप्लायर्स, कैमरा मॉड्यूल विनिर्माता आदि। इससे उपभोक्ताओं को गहरी समझ के साथ उत्पादों का मूल्यांकन करने में मदद मिलती है क्योंकि कंपोनेंट निर्माताओं की स्वतंत्र प्रतिष्ठा और विश्वसनीयता के आधार पर उनका भरोसा बढ़ता है।

स्मार्ट डिवाइस के बाजार में कैलेंडर वर्ष 2023 की तुलना में वर्ष 2024 में कारोबार के लिहाज से 10-13 प्रतिशत और मूल्य के लिहाज से 15-18 प्रतिशत की वृद्धि होने की संभावना है। हालांकि, यदि ओईएम उपभोक्ताओं की चिंता दूर करने में समर्थ रहते हैं और उनके लिए मूल्य भागफल बढ़ाते हैं तो यह वृद्धि दर और बढ़ सकती है।

error: Content is protected !!