नई दिल्ली, दिसंबर, 2023- एशिया की अग्रणी पेंट एवं कोटिंग्स कंपनी निप्पॉन पेंट ने दक्षिण एशिया में पेंट एवं कोटिंग की प्रमुख आपूर्तिकर्ता कंपनी विबग्योर पेंट्स एंड केमिकल्स पांडिचेरी का 100 प्रतिशत अधिग्रहण करने की आज घोषणा की। इस रणनीतिक अधिग्रहण के जरिए निप्पॉन पेंट बढ़ते औद्योगिक कोटिंग्स पोर्टफोलियो खासकर भारतीय रेलवे पर ध्यान देते हुए अपनी उपस्थिति मजबूत करेगी।
इस अधिग्रहण के बाद, विबग्योर पेंट्स एंड केमिकल्स पांडिचेरी भारतीय रेलवे को उच्च गुणवत्ता के पेंट की आपूर्ति में अपनी स्थापित प्रतिष्ठा और विशेज्ञता के साथ अपने संसाधनों का उपयोग कर और अपनी वृद्धि एवं बाजार में अग्रणी स्थिति को और मजबूत करते हुए निप्पॉन पेंट इंडिया का एक डिवीजन बन जाएगी। इस अधिग्रहण के तहत विबग्योर टीम के प्रमुख सदस्य कर्मचारी के तौर पर निप्पॉन पेंट में शामिल हो जाएंगे जिससे निर्बाध स्थानांतरण सुनिश्चित होगा और मूल्यवान उद्योग विशेषज्ञता निप्पॉन पेंट इंडिया परिवार के भीतर बनी रहेगी।
इस अधिग्रहण पर टिप्पणी करते हुए निप्पॉन पेंट इंडिया के निदेशक एवं अध्यक्ष (ऑटोमोटिव रीफिनिशेस) शरद मल्होत्रा ने कहा, “विबग्योर पेंट्स एंड केमिकल्स का अधिग्रहण हमारी भारत की वृद्धि रणनीति में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे भारतीय रेलवे में हमें एक मजबूत उपस्थिति हासिल करने में मदद मिलने के साथ ही हम वाणिज्यिक वाहनों और औद्योगिक पेंट कारोबार में अपना विस्तार करने में समर्थ होंगे। हम विबग्योर टीम का निप्पॉन पेंट परिवार में स्वागत करते हैं।”
विबग्योर पेंट्स एंड केमिकल्स पांडिचेरी भारतीय पेंट बाजार में बढ़ती हुई एक महत्वपूर्ण कंपनी है। इस कंपनी का भारतीय रेलवे एवं इसके कोच, वैगन और सहायक विनिर्माण कंपनियों को पेंट की आपूर्त का एक जबरदस्त ट्रैक रिकॉर्ड है। यह अपने उत्कृष्ट उत्पादों और ग्राहक सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित है। विबग्योर की विनिर्माण इकाई तमिलनाडु के रानीपेट में रणनीतिक स्थान पर स्थित है और बढ़ती औद्योगिक मांग पूरी करने के लिए उसके पास पर्याप्त उत्पादन क्षमता है। विबग्योर कई अनूठे उत्पाद भी बनाती है जो पेंट का सौंदर्य एवं कार्य निष्पादन काफी बढ़ा देते हैं। निप्पॉन पेंट इंडिया का डिवीजन बनकर विबग्योर की पहुंच निप्पॉन पेंट की टेक्नोलॉजी, सप्लाई चेन और मार्केटिंग क्षमताओं तक होगी जिससे इसे भारत में एक अग्रणी पेंट ब्रांड के तौर पर अपनी स्थिति और मजबूत करने में मदद मिलेगी।