टाटा मोटर्स ने जुलाई 2024 से अपने कमर्शियल व्‍हीकल्‍स की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की

मुंबई, 19 जून 2024 : टाटा मोटर्स ने अपने कमर्शियल व्‍हीकल्‍स या व्‍यावसायिक वाहनों की कीमतों में 2% तक की बढ़ोतरी की घोषणा की है। नई कीमतें 1 जुलाई 2024 से प्रभावी होंगी। कीमतों में यह बढ़ोतरी वस्‍तुओं की कीमतों के प्रभाव को कम करने के लिये की जा रही है। यह कमर्शियल व्‍हीकल्‍स की पूरी रेंज पर लागू होगी और अलग-अलग मॉडल एवं वैरिएंट के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।

error: Content is protected !!