तीन राज्यों में बजा चुनावी बिगुल

उत्तर पूर्व के तीन राज्य नगालैंड, मेघालय और त्रिपुरा विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया। चुनाव आयोग ने इन तीनों राज्यों में चुनाव के साथ साथ उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल व अन्य चार राज्यों की नौ विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा कर दी है। त्रिपुरा में 14 फरवरी तो मेघालय व

नगालैंड में 23 फरवरी को चुनाव होंगे। मिजोरम, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और पंजाब की छह सीटों पर 23 फरवरी को बिहार, असम व महाराष्ट्र की तीन सीटों पर 24 फरवरी को उपचुनाव होंगे। नतीजा एक साथ 28 फ रवरी को घोषित होगा।

मार्च में उत्तर पूर्व के तीनों राज्यों कीविधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। शुक्रवार को आयोग ने औपचारिक चुनावी प्रक्रिया शुरू कर दी। मुख्य चुनाव आयुक्त वीएस संपत ने चुनाव की घोषणा कर दी। इसके साथ ही सभी चुनावी राज्यों व संबंधित जिलों में आचार संहिता लागू हो गई है। गौरतलब है कि मेघालय व नगालैंड में जहां कांग्रेस को क्षेत्रीय दलों से चुनौती मिलती है वहीं त्रिपुरा में वामदल मजबूत हैं। भाजपा इस बार मेघालय में पीए संगमा का हाथ थामकर उत्तर पूर्व में सत्ता में आने की कोशिश करेगी।

इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के भाटपार, बिहार के कल्याणपुर, पंजाब के मोगा, पश्चिम बंगाल के इंग्लिश बाजार, नलहटी बीरभूम और रेजीनगर समेत महाराष्ट्र, असम व मिजोरम विधानसभा की एक-एक सीट पर उपचुनाव होने हैं। भाटपार सीट उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कामेश्वर उपाध्याय की मृत्यु के बाद खाली हुई थी।

error: Content is protected !!