डर्मा कंपनी और जेप्‍टो मिलकर डिलीवरी हीरोज को दिलाएंगे गर्मी से राहत

जेप्‍टो के 2000 से ज्‍यादा डिलीवरी पार्टनर्स को मिलेगी डर्मा कंपनी की स्किनकेयर किट

गुरुग्राम, 15 मई 2025- स्किनकेयर क्षेत्र में अग्रणी होनासा कंज्‍यूमर लिमिटेड की लोकप्रिय ब्रांड दि डर्मा कंपनी ने देश की सबसे तेज बढ़ती क्विक कॉमर्स कंपनी जेप्‍टो के साथ सोझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत जयपुर में जेप्‍टो के डिलीवरी पार्टनर्स को इस भीषण गर्मी में जरूरी स्किनकेयर किट प्रदान की जाएगी। मरुप्रदेश के इस शहर में जहां गर्मी की मार त्‍वचा पर विशेष रूप से बुरा असर डालती है, इस पहल का उद्देश्‍य गुलाबी शहर के हाईपर लोकल डिलीवरी ईकोसिस्‍टम की रीढ़ डिलीवरी पार्टनर्स को स्किनकेयर उपलब्‍ध करवाना है। इस विशेष पहल के जरिए जेप्‍टो ने अपने डिलीवरी पार्टनर्स की सुरक्षा और स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर प्रतिबद्धता को दोहराया है।

होनासा कंज्‍यूमर लिमिटेड की वाइस प्रेसिडेंट (मार्केटिंग), स्निग्‍धा आनंद ने कहा, ‘डर्मा कंपनी वैज्ञानिक तत्‍वों पर आधारित स्किनकेयर उपलब्‍ध करवाने में भरोसा करती है, जो वास्‍तविक समस्‍याओं का समाधान करती है। जेप्‍टो के साथ साझेदारी के जरिए हम अपने इसी दर्शन को डिलीवरी पार्टनर्स के साथ भी साझा करना चाहते हैं जो चुनौतीपूर्ण मौसम में भी बिना थके काम करते हैं। यह अभियान हमारी उस साझी प्रतिबद्धता को को दर्शाता है जिसमें हम न केवल उपभोक्‍ताओं का ख्‍याल रखने हैं, बल्कि उन लोगों का भी ध्‍यान रखते हैं जो इन जरूरी सेवाओं को सुचारू रखते हैं। यह पहल उद्देश्‍यपरक, विज्ञान आधारित  स्किनकेयर  में हमारे भरोसे का प्रतीक है, जो परंपरागत स्किनकेयर से बहुत आगे है।’ 

इस अभियान पर अपनी टिप्‍पणी में जेप्‍टो के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर विकास शर्मा ने कहा, ‘जेप्‍टो में हर डिलीवरी के पीछे एक वास्‍तविक व्‍यक्ति होता है जो उपभोक्‍ताओं को पूरी स्‍पीड और केयर के साथ शहर में घूम-घूम कर डिलीवरी करता है। हम न केवल तेज डिलीवरी के लिए प्रतिबद्ध हैं, बल्कि उन लोगों की सुरक्षा और स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर भी फिक्रमंद हैं जो इसे संभव बनाते हैं। हर स्‍टोर पर डिलीवरी पार्टनर्स के आराम करने के लिए रेस्‍ट एरिया रखा गया है जिसमें पीने के पानी, हाईड्रेशन युक्‍त जलपान, वॉशरूम और चार्जिंग पोर्ट्स भी दिए गए हैं। डर्मा कंपनी के साथ हमारी साझेदारी भीषण गर्मी के महीनों में हमारे पार्टनर्स का ख्‍याल रखने की दिशा में एक और कदम है।’

गुलाबी शहर जयपुर की जीवंत गलियों में तैयार की गई कैम्‍पेन फिल्‍म शहर की गर्मी और हलचल में जेप्‍टो के डिलीवरी पार्टनर्स का पीछा करते हुए दिखती है। इसमें रियल राइडर्स को स्किनकेयर किट प्राप्‍त करते हुए, अपनी स्‍टोरीज शेयर करते हुए और आभार के साथ मुस्‍कुराते हुए दिखाया गया है। इस फिल्‍म में उनकी मजबूती और खुशी की भावना को देखा जा सकता है। इस कैम्‍पेन फिल्‍म में जयपुर में जेप्‍टो के डार्क स्‍टोर्स में राइडर्स को अपनी किट हासिल करते हुए और वहां आराम करने के लिए बने हुए रेस्‍ट एरिया में इस प्रोग्राम में भाग लेते हुए दिखाया गया है। यह साझेदारी दोनों ब्रांड्स के उस फोकस को दर्शाता है जिसमें वे डिलीवरी पार्टनर्स के आत्‍मसम्‍मान और स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर है जो क्विक कॉमर्स ईकोसिस्‍टम की रीढ़ हैं।

error: Content is protected !!