हावड़ा। सुप्रसिद्ध संस्था सारथी फाउंडेशन द्वारा रविवार 11 जनवरी 2026 को शाम 6:00 बजे से रात 9:00 बजे तक सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 100 विद्यार्थियों को स्कूल बैग, 8 से लेकर 10 बड़ी कॉपी, 5 पेन/पेंसिल, शार्पनर, इरेजर इत्यादि वितरित किया गया।
संस्था के वरिष्ठ सदस्य अमरजीत सिंह के सौजन्य से उनके पिताजी के जन्मदिन और पुण्यतिथि (12 जनवरी) पर 30 विद्यार्थियों को स्कूल बैग साथ में कॉपी, कलम, पेंसिल देने में सहयोग किया गया। अमरजीत सिंह के तरफ से उनकी बहन पूनम गुप्ता ने बच्चों को यह सामग्री प्रदान किया। संस्था इस मौके पर उनके पिताजी के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करता है।
ज्ञातव्य हो कि संस्था अपने सदस्यों और शुभचिंतकों के सहयोग कुल 100 विद्यार्थियों को बैग समेत अन्य पाठ्य सामग्री प्रदान किया।
आज के इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित थे प्रशांत बनर्जी, सुब्रत बनर्जी, सुदीप मुखर्जी, श्री और श्रीमती कावेरी घोष, हिमाद्री मिश्रा, अजय प्रसाद, गौतम बाग तथा संस्था की ओर से उपाध्यक्ष नारायण प्रसाद गुप्ता, पूनम गुप्ता, अरुण गुप्ता, मधु गुप्ता, लता गुप्ता और मास्टर देवांश उपस्थित थे। उपस्थित सभी लोगों ने विद्यार्थियों को बैग प्रदान किया और उन्हें हौसला दिया।
संस्था के स्वयंसेवकों में रमा चक्रवर्ती, सुमना दास, असीमा मंडल, रेखा सिंह, मीना पटवा, दुर्गावती प्रसाद उपस्थित थीं। संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था के अध्यक्ष राजकुमार गुप्त ने किया तथा संस्था के सदस्य और शुभचिंतक सभी दानदाताओं का सहयोग करने के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।