एसीई इंडिया और काटो जापान ने भारत तथा वैश्विक बाजारों के लिए उच्च क्षमता वाली क्रेनों के निर्माण हेतु एसीई काटो प्राइवेट लिमिटेड की घोषणा की

नई दिल्लीजुलाई 2026: भारत की प्रमुख कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट निर्माता कंपनी और दुनिया की सबसे बड़ी ‘पिक-एंड-कैरी’ क्रेन निर्माता एक्शन कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट लिमिटेड (एसीई)’ तथा जापान की मोबाइल क्रेन और कंस्ट्रक्शन मशीनरी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी काटो वर्क्स कंपनी लिमिटेड ने अपने 50:50 के जॉइंट वेंचर, एसीई काटो प्राइवेट लिमिटेड की घोषणा की है। यह नई कंपनी भारत में हाई-कैपेसिटी वाली क्रेनों का निर्माण करेगी,जिनकी आपूर्ति घरेलू बाजार के साथ-साथ वैश्विक बाजारों में भी की जाएगी।

एसीई काटो प्राइवेट लिमिटेड को ट्रक क्रेन, क्रॉलर क्रेन और रफ टेरेन क्रेन के निर्माण के लिए की गई है। ये क्रेन इंफ्रास्ट्रक्चर, ट्रांसपोर्टेशन, माइनिंग,पोर्ट्स, एनर्जी, मेट्रो रेल, इंडस्ट्रियल और दूसरे हैवी-ड्यूटी कार्यों में इस्तेमाल होती हैं।

इस जॉइंट वेंचर ने हरियाणा में लगभग ₹200 करोड़ के निवेश से 11 एकड़ में फैली एक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित की है। यह निवेश आधुनिक मैन्युफैक्चरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, एडवांस्ड प्रोडक्शन सिस्टम, टेक्नोलॉजी इंटीग्रेशन और नए उत्पादों के विकास में किया जाएगा। इसके अलावा, उत्पादन क्षमता बढ़ाने और कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं को और मजबूत बनाने के लिए आने वाले समय में चरणबद्ध तरीके से अतिरिक्त निवेश भी किया जाएगा।

इस पार्टनरशिप के जरिए क्रेन इंजीनियरिंग, डिज़ाइन और टेक्नोलॉजी में काटो की वैश्विक विशेषज्ञता को एसीई की मजबूत मैन्युफैक्चरिंग क्षमता, तेज़ परिचालन, इंटीग्रेटेड सप्लाई चेन, भरोसेमंद सप्लायर नेटवर्क और देशभर में फैले व्यापक सेल्स व आफ्टर-सेल्स सर्विस नेटवर्क के साथ जोड़ा गया है। दोनों कंपनियों का लक्ष्य मिलकर एक विश्वस्तरीय मैन्युफैक्चरिंग प्लेटफॉर्म तैयार करना है, जो भारत और अंतरराष्ट्रीय बाजारों के ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता वाली, विश्वसनीय और किफायती लिफ्टिंग सॉल्यूशंस उपलब्ध करा सके।

इस पार्टनरशिप के तहत काटो प्रोडक्ट इंजीनियरिंग, डिज़ाइन और तकनीक की जिम्मेदारी संभालेगी, जबकि एसीई मैन्युफैक्चरिंग, सोर्सिंग और लोकलाइजेशन का काम करेगी। शुरुआत में कंपनी ट्रक क्रेन, क्रॉलर क्रेन और रफ टेरेन क्रेन के विकास और निर्माण पर ध्यान देगी। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से अन्य प्रकार की क्रेनों का निर्माण भी शुरू किया जाएगा। इन सभी उत्पादों का निर्माण भारत में होगा और इन्हें देश के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी उपलब्ध कराया जाएगा। इससे मेड इन इंडिया फॉर द वर्ल्ड‘ के विज़न को और मजबूती मिलेगी।

इस जॉइंट वेंचर का मुख्य फोकस एसीई के पहले से मौजूद सप्लायर इकोसिस्टम के ज़रिए पार्ट्स के लोकल प्रोडक्शन को धीरे-धीरे बढ़ाना होगा। लोकल सोर्सिंग बढ़ने से काटो की इंजीनियरिंग से जुड़े क्वालिटी, भरोसे और सुरक्षा के स्टैंडर्ड्स को बनाए रखते हुए मैन्युफैक्चरिंग की क्षमता बेहतर होने, प्रोडक्शन कॉस्ट कम होने, सप्लाई-चेन के मज़बूत होने और काम पूरा होने में लगने वाला समय (लीड टाइम) घटने की उम्मीद है।

इस घोषणा पर टिप्पणी करते हुएएक्शन कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टरसोरब अग्रवाल ने कहा, “एसीई काटोप्राइवेट लिमिटेड, एसीई की विकास यात्रा में एक अहम पड़ाव है और यह भारत के कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम को मजबूत करने के हमारे लंबे समय के कमिटमेंट को और मजबूत करता है। तीन दशकों से भी ज़्यादा समय से, एसीई देश में मैन्युफैक्चरिंग के मामले में सबसे आगे रहा है और इसने इंजीनियरिंग में बेहतरीन काम, ऑपरेशनल क्षमताओं और ग्राहकों तक पहुंच के ज़रिए एक मजबूत आधार बनाया है। काटो के साथ साझेदारी करके, हम दुनिया भर में साबित हो चुकी जापानी टेक्नोलॉजी को भारत की मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं के साथ मिला रहे हैं, ताकि ज़्यादा क्षमता वाली क्रेन बनाने के लिए एक वर्ल्ड-क्लास प्लेटफॉर्म तैयार किया जा सके।”

उन्होंने आगे कहा, “हमारा विज़न सिर्फ़ प्रोडक्ट बनाने से कहीं आगे का है। हम भारत में क्रेन बनाने का एक मज़बूत और भविष्य के लिए तैयार प्लेटफ़ॉर्म बनाने पर केंद्रित, लंबे समय की टेक्नोलॉजी और मैन्युफैक्चरिंग पार्टनरशिप बना रहे हैं। इस चरण-दर-चरण तरीके से हम ग्राहकों की बदलती ज़रूरतों को पूरा कर पाएँगे और साथ ही घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों में अपनी प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को भी मज़बूत कर पाएँगे।”

इस पार्टनरशिप पर बात करते हुएकाटो वर्क्स कंपनी लिमिटेड के डायरेक्टरटोमोयासु काटो ने कहा, “एसीई ने मज़बूत मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं, सप्लायर के मज़बूत इकोसिस्टम और बड़े मार्केट में मौजूदगी के साथ भारत में कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट बनाने वाली सबसे सम्मानित कंपनियों में से एक के तौर पर अपनी पहचान बनाई है। एसीई काटो प्राइवेट लिमिटेड के ज़रिए, हम काटो के ग्लोबल प्रोडक्शन नेटवर्क में एक और मैन्युफैक्चरिंग बेस बना रहे हैं और साथ मिलकर भारत और विदेशों में ग्राहकों के लिए भरोसेमंद और टेक्नोलॉजी के लिहाज़ से एडवांस्ड क्रेन सॉल्यूशन उपलब्ध करा रहे हैं।”

यह जॉइंट वेंचर, जापानी इंजीनियरिंग, घरेलू मैन्युफैक्चरिंग और प्रोग्रेसिव लोकलाइज़ेशन को एक ही मैन्युफैक्चरिंग प्लेटफॉर्म पर लाकर भारत की हाई-कैपेसिटी क्रेन बनाने की क्षमताओं को आगे बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम है। भविष्य में चरणबद्ध निवेश के जरिए उत्पादन क्षमता का विस्तार किया जाएगा। इसके साथ ही, एसीई काटो प्राइवेट लिमिटेड देश के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ ग्लोबल कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट वैल्यू चेन में भारत की भागीदारी को और मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!