डॉ. विनायक अशोक लुनिया ने कहा कि समाज में बढ़ते पारिवारिक विघटन को केवल कानूनी प्रक्रिया से नहीं, बल्कि संवाद, परामर्श और सामाजिक जागरूकता के माध्यम से कम किया जा सकता है। इसी उद्देश्य से जैन मीडिया सोशल वेलफेयर सोसायटी फैमिली काउंसलिंग, लीगल अवेयरनेस कैंप तथा सामाजिक न्याय से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन करेगी।
उन्होंने बताया कि प्रस्तावित डिजिटल काउंसलिंग सेंटर के माध्यम से देशभर के जैन परिवार ऑनलाइन परामर्श प्राप्त कर सकेंगे। संस्था का प्रयास रहेगा कि परिवारों के बीच संवाद स्थापित कर तलाक जैसी नौबत आने से पहले ही विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान निकाला जाए।
बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे जैन समाज में पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।