नई दिल्ली, 30 जुलाई, 2026- भारत के रेलकार लीजिंग क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक समय से लंबी साझीदारी कर रहीं टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड और टोउएक्स ग्रुप ने ट्रिनिटी इंडस्ट्रीज इंक की अनुषंगी ट्रिनिटीरेल ग्लोबल को टोउएक्स टेक्समैको रेलकार लीजिंग प्राइवेट लिमिटेड (टीटीआरएल) में शामिल कर वृद्धि के एक नए चरण में प्रवेश किया है। इस साझीदारी के विस्तार से भारतीय विनिर्माण व्यापक होगा, करीब दो शताब्दियों की लीजिंग विशेषज्ञता हासिल होगी और उत्तर अमेरिकी रेल इंजीनियरिंग का नेतृत्व एक एकीकृत प्लेटफॉर्म के तले आएगा। टेक्समैको और टोउएक्स प्रत्येक की इस इकाई में 34 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी, जबकि शेष 32 प्रतिशत हिस्सेदारी ट्रिनिटीरेल के पास होगी। इस नए रोडमैप के तहत इन साझीदारों ने अगले 3-5 वर्षों में 100 नए रेक में मौजूदा बाजार मूल्यों पर 1,800 करोड़ रुपये अनुमानित निवेश की योजनाओं की घोषणा की है।
इस दिन नवनिर्मित संयुक्त उपक्रम की पहली बोर्ड बैठक भी हुई। इस साझीदारी के तहत विनिर्माण, लीजिंग और रेलकार टेक्नोलॉजी में विश्व की तीन विशेषज्ञ कंपनियों की विशेषज्ञता भी एक एकीकृत प्लेटफॉर्म में समाहित हुई है। यह उपक्रम अपने वर्ग में सर्वोत्तम रोलिंग स्टॉक्स लाना जारी रखेगा, रखरखाव खर्च घटाएगा और संपत्ति उपयोग में सुधार लाएगा। साथ ही यह उत्पादन समय सीमा भी घटाएगा।
टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड और एडवेंट्स ग्रुप के चेयरमैन सरोज कुमार पोद्दार ने कहा, “टोउएक्स और ट्रिनिटीरेल के साथ यह संयुक्त उपक्रम भारत के लिए एक भविष्य अनुरूप रेल फ्रेट इकोसिस्टम का निर्माण करने की टेक्समैको की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। भारत की विनिर्माण उत्कृष्टता, लीजिंग एवं संपत्ति प्रबंधन में यूरोप का नेतृत्व और उत्तरी अमेरिका की उन्नत रेल इंजीनियरिंग क्षमताओं को साथ लाकर हम एक ऐसे एकीकृत प्लेटफॉर्म का निर्माण कर रहे हैं जिसमें डिजाइन, विनिर्माण, वित्त पोषण, लीजिंग, रखरखाव, जीवनचक्र, इंजीनियरिंग और संपत्ति प्रबंधन शामिल है। जैसा कि भारत ने नेशनल रेल प्लान के तहत माल ढुलाई में रेल की हिस्सेदारी 27 प्रतिशत से बढ़ाकर 45 प्रतिशत पर पहुंचाने का लक्ष्य रखा है और इसके द्वारा और नए वैगन शामिल किए जाने की संभावना है, अनूठे, टेक्नोलॉजी संचालित रेल समाधानों की जरूरत इतनी अधिक होगी, जितनी पहले कभी नहीं थी। इस गठबंधन से देशज डिजाइन क्षमताएं मजबूत होंगी जिससे भारत में वैश्विक विशेषज्ञता आएगी और यह भारत के रेल लॉजिस्टिक्स को अधिक कुशल, प्रतिस्पर्धी और भविष्य के लिए तैयार बनाकर विकसित भारत के विजन में सार्थक योगदान करेगा।”
टोउएक्स ग्रुप के जनरल पार्टनर एवं सीईओ फैब्रिस वेल्वस्की ने कहा, “जैसा कि भारत रेल फ्रेट मॉडल हिस्सेदारी बढ़ाकर करीब 45 प्रतिशत करने की अपनी महत्वाकांक्षा को गति दे रहा है, आधुनिक वैगन के वित्त पोषण और लचीले लीजिंग समाधान की जरूरत इतनी अधिक पहले कभी नहीं रही। यह संयुक्त उपक्रम भारत में टोउएक्स की यात्रा में एक नये चरण की शुरुआत का प्रतीक है जिसमें हमारे शेयरधारक इस देश के बढ़ते फ्रेट इकोसिस्टम को सहयोग करने के लिए आगामी वर्षों में 100 से अधिक रेक में निवेश करने को प्रतिबद्ध हैं। विश्वस्तरीय विनिर्माण क्षमताओं के साथ वैश्विक लीजिंग विशेषज्ञता को मिलाकर हमारा लक्ष्य इस बाजार में अधिक क्षमता, परिचालन लचीलापन और अनूठे वैगन समाधान लाना है। लीजिंग ने दुनियाभर में परिवहन उद्योगों में परिवर्तन लाया है और हमारा मानना है कि यह अधिक कुशल, लागत प्रभावी और टिकाऊ माल ढुलाई को सुगम बनाकर भारत के रेलवे क्षेत्र को मजबूती प्रदान करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।”
यह नयी संरचना मौजूदा टोउएक्स-टेक्समैको रेलकार लीजिंग प्लेटफॉर्म पर निर्मित है जिसे उदार वैगन निवेश एवं लीजिंग स्कीम के तहत भारत में वैश्विक रूप से मानकीकृत फ्रेट वैगन पेश करने के लिए स्थापित किया गया है। ट्रिनिटी के साझीदार के तौर पर शामिल होने के साथ इस प्लेटफॉर्म को बेजोड़ प्रौद्योगिकी, वित्तीय ताकत और विश्व की सर्वोत्तम व्यवस्था हासिल होगी।
ट्रिनिटीरेल के मुख्य निवेश अधिकारी पैट्रिक हर्स्ट ने कहा, “वैश्विक स्तर पर भारत सबसे अधिक उत्साहजनक रेल फ्रेट वृद्धि के अवसरों का प्रतिनिधित्व करता है और हमें एक विश्वस्तरीय रेलकार लीजिंग इकोसिस्टम का निर्माण करने में मदद के लिए टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग और टोउएक्स के साथ साझीदारी करते हुए गर्व है। विश्व के सबसे बड़े निजी स्वामित्व वाले रेलकार लीज के बेड़ों के प्रबंधन में 50 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ हमारा लक्ष्य भारतीय बाजार में वैगन डिजाइन, जीवनचक्र अनुकूलन, रखरखाव, वित्त पोषण और टेक्नोलॉजी युक्त संपत्ति प्रबंधन में वैश्विक विशेषज्ञता लाना है। साथ मिलकर हमारा ध्यान ऐसे सुरक्षित, अधिक दक्ष और किफायती परिवहन समाधान प्रदान करने पर है जो भारत के माल ढुलई रेल ढांचे के दीर्घकालीन उद्भव में सहयोग करते हुए ग्राहकों की जरूरतें केंद्र में रखे।”
टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड के वाइस चेयरमैन और एडवेंट्ज ग्रुप के अध्यक्ष इंद्रजीत मुखर्जी ने कहा, “आज का दिन टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग के लिए ऐतिहासिक दिन है क्योंकि हमने टोउएक्स के साथ हमारी पुरानी साझीदारी मजबूत की है और ट्रिनिटीरेल का भारत में स्वागत करते हैं। यह गठबंधन रेलकार विनिर्माण, इंजीनियरिंग, रखरखाव और लीजिंग में ऐसे समय में विश्वस्तरीय विशेषज्ञता लाता है जब भारत का रेल फ्रेट क्षेत्र एक परिवर्तनकारी चरण से गुजर रहा है। रेलवे की उभरती नीतियों और दक्ष मालढुलाई आवागमन के लिए बढ़ती मांग के साथ यह साझीदारी भारत की ढांचागत एवं आर्थिक वृद्धि में योगदान और एक जबरदस्त रेलकार लीजिंग पारितंत्र के विकास में सहयोग करने की शानदार स्थिति में है। हमें हमारी पूरक क्षमताओं के शानदार मेल से भारतीय बाजार के लिए अनूठे, विश्वसनीय और टिकाऊ समाधान पेश किए जाने की उम्मीद है।”
पीएम गति शक्ति, नेशनल लॉजिस्टिक्स पॉलिसी और समर्पित माल ढुलाई गलियारों के विस्तार जैसी पहल के जरिए लॉजिस्टिक्स आधारभूत ढांचा के बल पर आधुनिक, लचीले और किफायती माल ढुलाई परिवहन समाधानों की मांग उल्लेखनीय रूप से बढ़ने की संभावना है। वैश्विक लीजिंग विशेषज्ञता, उन्नत रेल टेक्नोलॉजी, विनिर्माण उत्कृष्टता और जीवनचक्र संपत्ति प्रबंधन को एक एकल एकीकृत प्लेटफॉर्म पर लाकर इस अवसर का लाभ उठाने के लिए टीटीआरएल की स्थापना की गई है।