भारत से अमेरिका तक LVGC नारी शक्ति की गूंज

पद्मश्री पंडिता तृप्ति मुखर्जी ने पत्र लिखकर दिया शुभाशीष

*अमेरिका से मिला प्रोत्साहन, LVGC नारी शक्ति कार्यक्रम के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ लूनिया को भेजा शुभकामना संदेश*

*इंदौर।* LVGC (लूनिया विनायक ग्रुप ऑफ कंपनीज) के महत्वाकांक्षी *नारी शक्ति कार्यक्रम* को अब भारत ही नहीं, बल्कि अमेरिका से भी प्रोत्साहन और समर्थन मिल रहा है। भारतीय संस्कृति एवं शास्त्रीय संगीत की प्रतिष्ठित साधिका, पद्मश्री सम्मान से अलंकृत पंडिता तृप्ति मुखर्जी ने अमेरिका से पत्र लिखकर LVGC के चेयरमैन विनायक जैन लूनिया को नारी शक्ति कार्यक्रम के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं अपना आशीर्वाद प्रदान किया है।

पंडिता तृप्ति मुखर्जी अमेरिका में भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए निरंतर सक्रिय हैं। वे पद्मविभूषण संगीत मार्तंड पंडित जसराज जी की संगीत विरासत को आगे बढ़ाने और अमेरिका में भारतीय संगीत एवं संस्कृति की जड़ों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। पंडित जसराज इंस्टीट्यूट ऑफ म्यूजिक, आर्ट एंड रिसर्च से जुड़ी उनकी सांस्कृतिक एवं संगीत साधना भारतीय विरासत को वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठित करने का कार्य कर रही है।

अपने शुभकामना पत्र के माध्यम से उन्होंने LVGC नारी शक्ति कार्यक्रम के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इस पहल को प्रोत्साहित किया। यह संदेश इस बात का प्रतीक है कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त, आत्मनिर्भर और उद्यमशील बनाने की पहल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सकारात्मक समर्थन मिल रहा है।

LVGC का नारी शक्ति कार्यक्रम महिलाओं को स्वरोजगार, उद्यमिता और व्यवसाय के अवसरों से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है। इस पहल का मूल विचार है कि महिलाएं केवल रोजगार तलाशने वाली नहीं, बल्कि स्वयं रोजगार और व्यवसाय के अवसर पैदा करने वाली उद्यमी बनें।

पद्मश्री पंडिता तृप्ति मुखर्जी से प्राप्त शुभकामना संदेश पर LVGC के चेयरमैन विनायक जैन लूनिया ने उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति की महान साधिका का आशीर्वाद और प्रोत्साहन नारी शक्ति के इस अभियान के लिए प्रेरणादायी है। उनका यह स्नेह और विश्वास हमें महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के संकल्प को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है।

*भारत से अमेरिका तक मिल रहा समर्थन, LVGC नारी शक्ति का संकल्प है—महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, उनके सपनों को उड़ान देना और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना।*

8109913008

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!