भूपेन्द्र यादव के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गयी

yadavअजमेर 20 अगस्त। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आह्वान पर तिरंगे के सम्मान में याद करो कुर्बानी अन्र्तगत देश भर में हो रही तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के तहत आज भाजपा युवा मोर्चा अजमेर शहर व देहात के संयुक्त तत्वावधान में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री श्री भूपेन्द्र यादव के नेतृत्व में अजमेर शहर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गयी। श्री भूपेन्द्र यादव के नेतृत्व में निकाली गयी इस ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा का शहरवासियों ने भव्य स्वागत किया। तय कार्यक्रमानुसार अजमेर जिले में दो दिवसीय तिरंगा यात्रा का शुभारंभ आज प्रात: 8 बजे 1857 की क्रान्ति में महत्व पूर्ण भूमिका निभाने वाले नसीराबाद से श्री भूपेन्द्र यादव ने किया। यह तिरंगा यात्रा नसीराबाद से श्रीनगर, सिलोरा, किशनगढ़, गगवाना, घूघरा होते हुए अजमेर विजय स्मारक पर पहुँची। जहाँ से महावीर सर्किल, नसिया, आगरा गेट, गणेश मंदिर, नया बाजार चौपड़, चूड़ी बाजार, गाँधी भवन चौराहा, स्टेसन रोड़, बाटा तिराहा, केसरगंज गोल चक्कर, पड़ाव, क्लॉक टावर, शहीद स्मारक, मदार गेट, कचहरी रोड़, इंडिया मोटर चौराहा, अग्रसेन सर्किल होते हुए भिनाय कोठी स्थित स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत महर्षि दयानंद सरस्वती की निर्वाण स्थली पर सम्पूर्ण हुई रैली ने यहाँ सभा का रूप ले लिया।
सभा को संबोधित करते हुए श्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा अपने आप में इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि जब तिरंगा हाथ में लेकर चलते हैं तो मन स्वत: ही देश भक्ति से ओतप्रोत हो जाता है। यादव ने अजमेर में महर्षि दयानंद सरस्वती, राव गोपालसिंह खरवा आदि का जिक्र करते हुए कहा कि नसीराबाद छावनी का भी 1857 की क्रान्ति में महत्वपूर्ण योगदान था। यादव ने कहा कि आजादी की लम्बी लड़ाई अनेकों स्तर पर चली इसमें देश के क्रान्तिकारियों साधु-संतों व प्रत्येक तबके की भागीदारी थी। यादव ने कहा कि देश के प्रत्येक हिस्से में स्वाधीनता संग्राम के नायकों को सम्मान मिले इस हेतु वह कल डूंगरपुर जिले में एक ऐसे स्थान पर 12 वर्ष की बालिका कालीबाई भील को श्रद्धांजलि देंगे। जिनको अंग्रेजों ने केवल इसलिए गोली मार दी थी कि उन्होंने शिक्षा के अधिकार से वंचित करने के लिए बंधक बनायें गये अपने शिक्षक के बन्धन काट किये थे। साथ ही गोविन्द गुरु सहित हजारों मारे गये स्वाधीनता सेनानियों को भी श्रद्धांजलि देंगे। यादव ने कहा कि कांग्रेस ने आजादी के बाद गरीबी हटाओं का नारा देकर ही लम्बे समय तक देश पर राज किया लेकिन गरीबी नहीं हटाई। उन्होंने कांग्रेस को चुनौती दी कि वह अपने शासन में कोई भी एक ऐसा जिला बता दे जहाँ पर उनके किसी भी मुख्यमंत्री ने एक दिन में 715 करोड़ के विकास कार्य कराये हो। जबकि मुख्यमंत्री वसुधराजी ने अजमेर में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान ये काम किया है।
यादव ने कहा कि 10 सदस्यों से प्रारंभ हुई जनसंघ आज 10 करोड़ के विशाल परिवार वाली भा.ज.पा. बन गई है। उन्होंने श्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज भी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आम आदमी को बैंकों से सीधा जोड़ा, गैस सब्सीड़ी उज्जवला योजना सहित सरकार के कामों पर बोलते हुए कहा कि आज पूरे संसार ने योग को अपनी जीवन पद्धति में शामिल कर लिया है। अपने दो वर्ष के शासन में मोदी सरकार ने कांग्रेस द्वारा पिछले 10 वर्ष में किये गये घोटालों से निजात दिलाई। यादव ने कहा कि जो देश अपने महापुरुषों को याद रखता है वह देश सशक्त होता है।
शहर भाजपा अध्यक्ष श्री अरविन्द यादव ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान महर्षि दयानंद सरस्वती ने अग्रणी रहकर देश के स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाई 1857 की क्रान्ति में महर्षि दयानंद का महत्वपूर्ण योगदान था। उन्होंने महर्षि दयानंत सरस्वती के जीवन पर प्रकाश डालकर कहा कि महर्षि जी ने न केवल स्वतंत्रता बल्कि अनेक सामाजिक कुरीतियों को दूर किया है उनका जीवन राष्ट्र एवं समाज को पूर्ण रूप से समर्पित था। यादव ने इस अवसर पर स्वाधीनता संग्राम में राव गोपालसिंहजी खरवा सहित जिले के स्वाधीनता संग्राम में सक्रिय भूमिका निभाने वाले क्रान्तिकारियों के प्रति श्रद्धासुमन प्रकट किये।
देहात भाजपा जिला अध्यक्ष श्री भगवती प्रसाद सारस्वत ने तिरंगा यात्रा के लिए कहा कि जहाँ भी यात्रा गयी जनता ने उसका अभूतपूर्व स्वागत किया एवं यात्रा बढ़ती गयी और देश भक्ति के जज्बे के साथ कारवा जुड़ता गया। उन्होंने कहा यात्रा का उद्देश्य तिरंगे का सर्वव्यापी सम्मान कर राष्ट्र भक्ति का भाव जाग्रत करना है। कल 21 अगस्त को प्रात: 8 बजे से इस यात्रा का शुभारंभ पुष्कर से केन्द्रीय मंत्री श्री मनसुख मण्डाविया करेंगे।
सभा को संबोधित करते हुए शहर युवा मोर्चा अध्यक्ष विनीत पारीक ने कहा कि तिरंगा हाथ में लेते ही रोम रोम में देश भक्ति का भाव जागृत हो जाता है देहात युवा मोर्चा अध्यक्ष ज्ञानेश्वर व्यास ने कहा कि तिरंगा रैली राष्ट्र के लिए बलिदान करने वाले देशभक्तों को समर्पित है। सभा का संचालन जिला महामंत्री रमेश सोनी ने किया तथा जयकिशन परवानी ने आभार व्यक्त किया। सभा में महापौर धर्मेन्द्र गहलोत, ए,डी.ए. अध्यक्ष शिवशंकर हेड़ा, पूर्व मंत्री श्रीकिशन सोनगरा, पूर्व सांसद रासासिंह रावत, वरिष्ठ नेता धर्मेश जैन, सोमरतन आर्य, अशोक यादव, जिला प्रमुख वन्दना नोगिया, देहात जिला महामंत्री ओमप्रकाश बडाना, जिला उपाध्यक्ष नारायणसिंह गोडिय़ावास, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण बागड़ी, उपमहापौर सम्पत सांखला, नीरज जैन, महिला मोर्चा अध्यक्ष रश्मिी शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, सोहन शर्मा, बलराज कच्छावा, मुकेश खीची, योगेश शर्मा, घीसु गढ़वाल, नरपतसिंह, रविन्द्र जसोरिया, अनिश मोयल, जोगेन्द्रसिंह ठाकुर, युवा मोर्चा के मंडल व जिला पदाधिकारियों सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे। सभा का शुभारंभ महर्षि दयानंद सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
(अरविन्द यादव)
जिलाध्यक्ष भा.ज.पा. शहर जिला-अजमेर
(मो.) 9414252930

error: Content is protected !!