एक ही लक्ष्य कांग्रेसी कुशासन से मुक्ति – वसुधंरा राजे

नई दिल्ली। पूर्व मुख्यमंत्री वसुधंरा राजे को राज्य भाजपा अध्यक्ष बनाने एवं विधानसभा चुनावों का नेतृत्व सौंपने पर भाजपा कार्यकर्त्ता एवं जनता में अत्यधिक उत्साह है। आज नई दिल्ली में भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री एवं विधायक किरण माहेश्वरी के नेतृत्व में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्त्ताओं के शिष्ट मण्डल ने वसुन्धरा राजे से उनके आवास पर भेंट की। कार्यकर्त्ताओं ने उन्हें श्रीनाथजी की छवि, उपरणा एवं प्रसाद भेंट की। इस अवसर पर किरण माहेश्वरी ने उन्हें परिवर्तन यात्रा का शुभारम्भ श्री चारभुजा की ऐतिहासिक धर्मनगरी से करने का अनुरोध किया। उन्होनें ने बाताया कि वर्ष 2003 में भी यात्रा का प्रारम्भ चारभुजा से ही हुआ था। इससे कार्यकर्ताओं में अपार हर्ष छा गया। वसुन्धरा जी से अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष इकराम कुरैशी, पूर्व न्यासी गुरप्रीत सिंह, युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री गोविंद दीक्षित, माहेश्वरी सेवासदन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रामकुमार भूतड़ा, अनीश माहेश्वरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भेंट की। इस अवसर पर वसुन्धरा राजे जी ने कहा कि हमारा एक ही लक्ष्य है राजस्थान एंव देश को कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति दिलवाना। किरण माहेश्वरी ने कहा कि राजस्थान के भाजपा समर्थक वसुन्धरा जी के नेतृत्व में सुराज एवं विकास की नई कहानी रचने के लिए कटिबद्ध है।

Comments are closed.

error: Content is protected !!