अफजल के परिवार ने जेल अधिकारियों से आखिरी रस्म की अनुमति मांगी

afzal 2013-2-9दिल्ली की तिहाड़ जेल में शनिवार को फांसी पर लटकाए गए संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरु के परिवार ने प्रशासन से अफजल की आखिरी रस्म धार्मिक परंपरा के अनुसार पूरी करने की अनुमति मांगी है।

अधिकारियों के मुताबिक अफजल के शव को जेल परिसर में ही दफना दिया गया। जेल की महानिदेशक विमला मेहरा को लिखे पत्र में अफजल की पत्नी तबस्सुम ने कहा कि उसके पति की आखिरी रस्म सम्मानजनक तरीके से होनी चाहिए।

पत्र का मसौदा अफजल के वकील एनडी पंचोली ने तैयार किया। तबस्सुम के पत्र में कहा गया है, अगर आप हमें यह जानकारी दे सकें कि परिवार के सदस्य कब ‘नमाज-ए-जनाजा’ अदा कर सकते हैं, तो हम आपके शुक्रगुजार होंगे।

पत्र में लिखा है, हम नहीं चाहते कि पहले से गरमाए माहौल में इसे एक राजनीतिक मुद्दा बनाया जाए, लेकिन भारत के नागरिक होने के नाते परिवार के सदस्यों को जो हक है, वो उन्हें अदा करने दिया जाए।

 

error: Content is protected !!