जल्द होंगे लोकसभा के चुनाव: वेंकैया

vankatभाजपा के वरिष्ठ नेता वेंकैया नायडू ने आम चुनाव जल्द होने का अनुमान जताते हुए रविवार को कहा कि लोग भाजपा नेतृत्व वाले गठबंधन को विकल्प के रूप में देख रहे हैं। नायडू ने यहां संवददाता सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए गठबंधन ने भी 2014 से पहले चुनाव के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि आम चुनाव अक्टूबर या नवंबर 2013 में हो सकते हैं।

नायडू ने कहा कि यूपीए के घटक दल भी सार्वजनिक तौर पर कह रहे हैं कि चुनाव किसी भी समय हो सकते हैं। जब कभी चुनाव होगा कांग्रेस की हार निश्चित है। देश में कांग्रेस विरोधी लहर है। यूपीए को हर मोर्चे पर विफल करार देते हुए नायडू ने कहा कि लोग एनडीए को बेहतर विकल्प के रूप में देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भाजपा की ताकत और बढ़ेगी। यहां तक कि जिन राज्यों में भाजपा को कमजोर समझा जाता है, वहां भी स्थिति बदलेगी। वेंकैया नेता ने कहा कि मुलायम सिंह जैसे कुछ नेता तीसरे मोर्चे की बात कर रहे हैं, लेकिन यह आजमाया हुआ और विफल अनुभव है।

error: Content is protected !!