यमुना मुक्तीकरण पदयात्रियों ने किया दिल्ली में प्रवेश

yamunaफरीदाबाद। यमुना मुक्तीकरण पदयात्रा सोमवार सुबह दिल्ली सीमा में प्रवेश कर गई। दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष विजय गोयल और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता सहित भाजपा राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल ने पदयात्रियों का स्वागत किया। फरीदाबाद में बदरपुर टोल प्लाजा से दिल्ली की सीमा में भाजपा नेताओं ने पदयात्रियों के साथ पैदल मार्च किया। दिल्ली कूच के दौरान पदयात्रियों की संख्या में भारी इजाफा दर्ज गई। इस समय पदयात्रियों की संख्या हजारों में है।

इससे पहले, सुबह नौ बजे ही पदयात्रियों ने एनएचपीसी फरीदाबाद में डाले पड़ाव से दिल्ली की ओर कूच किया। इस दौरान टोल प्लाजा दोनों ओर से बंद रहा। यातायात को पुलिस प्रशासन ने सूरजकुंड व बाइपास रोड पर डायवर्ट कर दिया था।

विजय गोयल ने पदयात्रियों के समूह को संबोधित करते हुए कहा कि यमुना नदी हम सभी देशवासियों की जीवन रेखा है। अब वक्त आ गया है कि सभी को राजनीति से ऊपर उठकर यमुना की मुक्ति और शुद्धि की दिशा में काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यमुना के सच्चे और जनभावना से जुड़े मुद्दे को सर्वोपरि रखते हुए सोमवार को लोकसभा में नेता विपक्ष सुषमा स्वराज व राज्यसभा में अरुण जेटली इस मुद्दे को उठाएंगे।

error: Content is protected !!