गोवा से मुंबई जा रही बस नदी में गिरी, 36 की मौत

goa-36-kills-as-bus-falls-into-river-in-ratnagiriमुंबई। महाराष्ट्र में रत्नागिरी के खेड़ा में एक बस के नदी में गिर जाने से 36 लोगों मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि 15 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में 9 की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रशासन की ओर से राहत और बचाव का काम किया जा रहा है। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी यह साफ नहीं हो पाया कि इस बस में कितने विदेशी यात्री सवार थे।

जानकारी के मुताबिक यह बस गोवा से मुंबई जा रही थी। बताया जा रहा है कि बस में कुछ विदेशी नागरिक भी सवार थे जिनमें से एक महिला की मौत हो गई है। ये बस महाकाली ट्रेवल्स की है। इस बस में 54 लोगों के बैठने के लिए सीटें मौजूद थीं। खेड़ा के पास छोटे से पुल से गुजरने के दौरान ही बस का ड्राइवर गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और बस पुल की रेलिंग को तोड़ती हुई नदी में जा गिरी।

अभी तक 15 लोगों को बचाया गया है इसमें एक रूस की महिला यात्री भी शामिल है। बचाए गए यात्रियों में से नौ की हालत गंभीर बनी हुई है। नदी में से बस को निकालने के लिए तीन क्रेन को मौके पर लगाया है। जिस वक्त यह बस नदी में गिरी उस वक्त नदी में पानी कम था।

error: Content is protected !!