सावधान! कहीं आप भी रात को बार-बार बाथरूम तो नहीं जाते

night looलंदन। आपको यह बीमारी भले ही सामान्य दिखे लेकिन इससे आपके काम समेत सेहत पर असर पड़ता है। यदि आप रात को आप बार-बार बाथरूम जाते हैं तो इससे आपके काम पर असर पड़ता।

नॉक्टोरिया एक ऐसी बीमारी को कहते हैं जिसमें एक व्यक्ति रात को बार-बार बाथरूम जाता है। मिलान में यूरोपियन एसोसिएशन ऑफ यूरोलोजी कांग्रेस एक स्टडी में बताया गया कि नॉक्टोरिया की वजह से 24 प्रतिशत वर्क प्रोडक्टिविटी कम हो जाती है। कार्य क्षमता पर अस्थमा और फेफड़े संबंधित बीमारियों से भी असर पड़ता है। लेकिन इससे भी ज्यादा असर नॉक्टोरिया से पड़ता है। रिसर्च करने वाली टीम ने 261 महिला कर्मचारियों और 385 पुरूष कर्मचारियों पर स्टडी की। उनसे स्वास्थ्य संबंधी सवाल किए गए। उनका ऑफिस में परफॉर्मेंस भी नोट किया गया।

यूरोलॉजी के प्रोफेसर फिलिप वैन केरोब्रोएक ने बताया कि नॉक्टोरिया आज हर तीसरे व्यस्क में है। लेकिन अधिकत्तर लोग इसे सामान्य या कम गंभीरता के साथ लेते हैं। जबकि इससे उनके जीवन और कार्य क्षमता पर बहुत असर पड़ता है। केरोब्रोएक ने कहा है कि इस बीमारी की वजह से रात को सोने पर और दिन में काम करने पर असर होता है। मरीजों को तुरंत इसका विशेष इलाज करा लेना चाहिए नहीं तो बाद में कमजोरी बढ़ती जाती है।

error: Content is protected !!