नवजोत सिद्धू पर कांग्रेसियों ने डाले डोरे

novjot singh sidhuजालंधर। अमृतसर के सांसद नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर भाजपा में चल रहे घमासान पर कांग्रेस ने भी सियासी रोटी सेंकनी शुरू कर दी है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल ने कहा है कि सिद्धू अगर कांग्रेस में आते हैं, तो उनका स्वागत है, क्योंकि भाजपा में उनके साथ काफी ज्यादती हुई है और वैसे भी वे कांग्रेस परिवार से ताल्लुक रखते हैं।

शनिवार को एक समारोह में शिरकत करने आई राजिंदर कौर भट्ठल ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बातें कहीं। भाजपा सांसद नवजोत सिंह सिद्धू विवाद पर पूछे गए सवाल पर भट्ठल ने सिद्धू की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने क्रिकेट जगत में देश को तो गौरव दिलाया ही है, वह एक बेहतर इंसान के साथ-साथ अच्छे नेता भी हैं।

उनके पिता पटियाला जिला कांग्रेस के प्रधान रह चुके हैं, जिस कारण उनकी जड़ें तो कांग्रेस में ही हैं। सिद्धू गलत पार्टी में चले गए थे। अब अगर वे कांग्रेस में आते हैं, तो उनका स्वागत है।

error: Content is protected !!